फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Accident on Sanwad-Jhinjhar road, bike rider dies due to collision with vehicle

Charkhi Dadri News: सांवड़-झिंझर रोड पर हादसा, वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 11 Feb 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 11 Feb 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Accident on Sanwad-Jhinjhar road, bike rider dies due to collision with vehicle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बौंदकलां। सांवड़-झिंझर रोड पर शनिवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। भागेश्वरी निवासी रिंकू (36) प्राइवेट स्कूल की बस चलाता था। बौंदकलां थाना पुलिस ने रविवार सुबह सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

रिंकू शनिवार शाम करीब छह बजे बाइक पर सवार होकर भागेश्वरी से सांवड़ सब्जी लेने गया था। वह रातभर घर नहीं लौटा। सुबह पुलिस ने परिजनों को सूचित कर हादसे की जानकारी दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे तो रिंकू का शव सांवड़-झिंझर रोड पर पड़ा मिला, जबकि उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त मिली। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां मृतक के पिता कृष्ण के बयान दर्ज किए और इसके बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतक का एक बेटा है। कयास लगाए जा रहे है कि किसी तेज रफ्तार वाहन ने रिंकू की बाइक को टक्कर मारी और इसके बाद आरोपी चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed