{"_id":"65e9f87631e886e1960032e7","slug":"accident-haryana-two-friends-killed-five-injured-in-head-on-collision-between-college-bus-and-car-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident Haryana: चरखी दादरी में कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत में दो दोस्तों की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident Haryana: चरखी दादरी में कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत में दो दोस्तों की मौत, पांच घायल
Thu, 07 Mar 2024 10:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 07 Mar 2024 10:55 PM IST
सार
चरखी दादरी के महेंद्रगढ़ चौक टी-प्वाइंट पर गुरुवार दोपहर बाद हादसा हुआ है। निहालगढ़ निवासी दो युवकों ने दम तोड़ा।
विज्ञापन
मृतक राहुल। मृतक मोहन। दादरी शहर के महेंद्रगढ़ टी-प्वाइंट पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी शहर के महेंद्रगढ टी-प्वाइंट पर वीरवार दोपहर बाद कॉलेज की बस और आई-20 कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार निहालगढ़ गांव निवासी दो दोस्तों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान गांव निहालगढ़ निवासी राहुल (23) और मोहन (35) के रूप में हुई है। हादसे में कार सवार तीसरा युवक महेश और बस चालक भिवानी निवासी ऋषि भी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कॉलेज बस में सात-आठ विद्यार्थी भी सवार थे, जिनमें से तीन को मामूली चोटें लगी हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शहर स्थित कैम कॉलेज की बस छुट्टी के बाद विद्यार्थियों को छोड़ने भिवानी जा रही थी। बस जब महेंद्रगढ़ टी-प्वाइंट पर पहुंची, तो महेंद्रगढ़ की तरफ से आ रही आई-20 कार सीधे बस से टकरा गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहुल व मोहन के शव को कब्जे में ले लिया। दोनों मृतक शादीशुदा थे।
विज्ञापन