{"_id":"60159a388ebc3e33df42fd6a","slug":"accident-death-crime-case-file-charkhi-dadri-news-charkhidadri-news-rtk59314508","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में जा रहे पूर्व सरपंच को पिकअप चालक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में जा रहे पूर्व सरपंच को पिकअप चालक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत
विज्ञापन
खेत में जा रहे गोपी गांव के पूर्व सरपंच को एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। शुक्रवार देर शाम हुए हादसे में पूर्व सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह बाढड़ा थाना पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में गोपी निवासी उमेद सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम वह और गांव के पूर्व सरपंच मुख्त्यार सिंह (71) के साथ जुई रोड स्थित खेत में जा रहे थे। जब वे उसके खेत में बने कोठड़े के समीप पहुंचे तो मुख्त्यार को एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल पूर्व सरपंच ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उमेद ने पुलिस बयान में बताया कि पिकअप चालक घटनास्थल से थोड़ी आगे अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया।
वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पूर्व सरपंच के परिजन और बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया। शनिवार सुबह कागजी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन
25 वर्ष की उम्र में बने थे गांव के सरपंच
मुख्त्यार सिंह महज 25 वर्ष की उम्र में गांव गोपी के सरपंच बने थे। उसके बाद वो सहकारी समिति व पीआरडीबी बैंक में सदस्य भी बने। उनके निधन पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।