फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   accident,crime case file,charkhi dadri news

पशु को बचाने के प्रयास में पलटी कार, आईटीबीपी के जवान की मौत

Mon, 07 Dec 2020 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
accident,crime case file,charkhi dadri news
एनएच-334 बी पर लावारिस पशु को बचाने के प्रयास में एक ऑल्टो कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार चालक आईटीबीपी जवान की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी समेत तीन महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। मृतक अपनी पत्नी की स्वास्थ्य जांच करवाकर रोहतक से लौट रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चरखी निवासी ललित (29) आईटीबीपी जवान था। वह चचेरे बहन की शादी में एक माह की छुट्टी आया था और दस दिन बाद उसे ड्यूटी पर लौटना था। ललित की तैनाती जाटुसाना स्थित आईटीबीपी कैंप में थी। वह चचेरी बहन सोनिया की गत 25 नवंबर की शादी में शामिल होने के लिए एक माह की छुट्टी आया था। रविवार को वह अपनी पत्नी सुनीता की स्वास्थ्य जांच करवाने रोहतक गया था। उसके साथ उसकी चाची कमलेश और बहन सोनिया भी थी।
विज्ञापन

रोहतक से लौटते समय दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे जब वो चरखी गांव की नहर के समीप पहुंचे तो अचानक कार के सामने लावारिस पशु आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ललित कार से संतुलन खो बैठा। असंतुलित कार ने डिवाइडर से टकराने के हवा में तीन पलटी मारी और सड़क पर पलट गई। हादसे में ललित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राहगीरों ने तुरंत कार सवार महिलाओं को संभाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद सोनिया, कमलेश और सुनीता को पीजीआई रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। सोमवार सुबह सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह महीने पहले हुई थी ललित की शादी
आईटीबीपी जवान ललित की शादी भी करीब छह माह सुनीता से हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती थी और उसकी स्वास्थ्य जांच करवाने ही वह रविवार को रोहतक गया था। उसकी चाची और चचेरी बहन भी किसी काम से ललित और सुनीता के साथ रोहतक गए थे। 25 नवंबर को शादी के बंधन में बंधी मृतक ललित की चचेरी बहन सोनिया को भी गंभीर चोटें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed