{"_id":"6a70f0434eb6f0082c073287","slug":"accident-caused-by-pickup-truck-tyre-burst-fir-registered-against-driver-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-158571-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पिकअप का टायर फटने से हादसा, चालक पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पिकअप का टायर फटने से हादसा, चालक पर प्राथमिकी
Tue, 04 Aug 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर रानीला रेस्ट एरिया के पास पिकअप वाहन का टायर फटने से हुए हादसे में पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज की है। हादसे में पिकअप में सवार करीब 15 लोग घायल हुए थे जिनमें कई को दादरी, हिसार, भिवानी और रोहतक के अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
पुलिस को दी शिकायत में महेंद्रगढ़ जिले के गांव बाघोत निवासी 43 वर्षीय सरोज ने बताया कि 26 जुलाई को वह अपने पति रामविलास समेत गांव के अन्य लोगों के साथ पिकअप वाहन में गांव कागसर (जिला जींद) से वापस बाघोत लौट रही थीं। पिकअप को गांव बाघोत निवासी चंद्रमोहन उर्फ सन्नी चला रहा था।
शिकायत के अनुसार, 152-डी हाईवे पर रानीला रेस्ट एरिया से आगे निकलने के बाद चालक ने वाहन तेज गति व लापरवाही से चलाना शुरू कर दिया। इसी दौरान पिकअप का टायर फट गया, जिससे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल दादरी, निजी अस्पताल तथा अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल सरोज और उनके पति रामविलास को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया।
सरोज ने बताया कि गंभीर चोटों के कारण वह पहले बयान देने की स्थिति में नहीं थीं जबकि उनके पति अभी भी बयान देने की हालत में नहीं हैं। उपचार के बाद उन्होंने चालक चंद्रमोहन उर्फ सन्नी के खिलाफ कानूनीकार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को शिकायत दी। शिकायत और जांच के आधार पर थाना सदर दादरी पुलिस ने चालक चंद्रमोहन उर्फ सन्नी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(ए) और 125(बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।