फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Abuse of Dial 112 personnel in Dadri, Drunk father and son made false call for help, threatened team

दादरी में डायल 112 कर्मियों के गाली-गलौज: नशे धुत पिता-पुत्र ने मदद के लिए की थी झूठी कॉल, टीम को दी धमकी

Thu, 19 Oct 2023 11:56 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 19 Oct 2023 11:56 AM IST
सार

दादरी में डायल 112 को झूठी सूचना देने का मामला सामने आया है। ईएसआई राजबीर के अनुसार वहां पहुंचने पर रोहित और उसका पिता दलबीर मौजूद मिले। दोनों ने शराब पी हुई थी। उनसे जब कॉल करने का कारण पूछा तो अभद्रता की और मां-बहन की गालियां देने लगे। इतना ही नहीं पुलिस टीम को देख लेने की धमकी भी दी गई।

विज्ञापन
Abuse of Dial 112 personnel in Dadri, Drunk father and son made false call for help, threatened team
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी के झोझूकलां थाना क्षेत्र के गांव दगड़ोली निवासी पिता-पुत्र ने पंचकूला ईआरवी कंट्रोल रूम में मारपीट की झूठी सूचना दे दी। जिसके बाद मदद के लिए पहुंची ईआरवी टीम से अभद्रता करने लगे। मामले में नशे में धुत मिले पिता-पुत्र के खिलाफ झूठी कॉल करने, पुलिस टीम से गाली-गलौज करने और धमकी देने संबंधी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंचकूला कंट्रोल रूम में दगड़ोली निवासी रोहित ने कॉल की थी। उसने बताया कि विक्रम ने उसके साथ मारपीट की है। इसके बाद ये सूचना झोझूकलां थाना क्षेत्र में तैनात ईआरवी 157 को दी गई। सूचना मिलते ही ईएसआई राजबीर सिंह की अगुवाई में सिपाही विकास और एसपीओ अशोक के साथ दगड़ोली पहुंचे।
विज्ञापन


ईएसआई राजबीर के अनुसार वहां पहुंचने पर रोहित और उसका पिता दलबीर मौजूद मिले। दोनों ने शराब पी हुई थी। उनसे जब कॉल करने का कारण पूछा तो अभद्रता की और मां-बहन की गालियां देने लगे। इतना ही नहीं पुलिस टीम को देख लेने की धमकी भी दी गई। इतना ही नहीं पंचकूला कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी से भी अभद्र व्यवहार किया गया। ईआरवी टीम से अभद्रता करने पर रोहित और दलबीर के खिलाफ धारा 182, 186, 294 व 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed