फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   aburadha hounered

Charkhi Dadri News: ऑपरेशन सिंदूर में शानदार काम कर अनुराधा ने बढ़ाया मान

Tue, 10 Jun 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 10 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
aburadha hounered
सेना में तैनात बेटी अनुराधा को सम्मानित करते विधायक सुनील सांगवान। स्रोत: स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। ऑपरेशन सिंदूर में शानदार काम करके अनुराधा ने जिले का मान बढ़ाया है। यह बात दादरी विधायक सुनील सांगवान ने आर्मी में तैनात चंपापुरी की बेटी अनुराधा को सम्मानित करते हुए कहीं।
विधायक ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में अनुराधा ने सेना के टैंकों की जांच का कार्य बेहतर ढंग से किया। बेटी ने आर्मी के बेस वर्कशॉप में रहते हुए देश के लिए बेहतर कार्य किया। इस पर सेना की ओर से प्रशंसापत्र देकर सम्मानित किया गया है। विधायक ने अनुराधा को बधाइयां देते हुए कहा कि बेटी की उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र को गर्व है।
विज्ञापन

विधायक सुनील सांगवान के कैंप कार्यालय में सोमवार को महिला सैनिक अनुराधा परिवार के साथ पहुंचीं। मुलाकात करते हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना के बेस वर्कशाॅप में किए कार्यों बारे अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि बेटी ने अपने कर्म, समर्पण और जज्बे से पूरे देश का नाम रोशन किया है। उनकी मेहनत, निष्ठा और देशभक्ति को देखते हुए भारतीय सेना की ओर से उन्हें सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ऐसी बेटियां हमारे समाज की असली ताकत हैं।
वहीं, बाद में विधायक सुनील सांगवान ने दादरी के झाड़ू चौक स्थित गली निर्माण का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed