{"_id":"60fc47de8ebc3e582f2b7ec7","slug":"absconding-with-jewelry-and-cash-from-in-laws-house-bid-on-phone-to-brother-in-law-i-will-not-come-now-charkhidadri-news-hsr6070026195","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल से गहने और नकदी लेकर फरार, जेठ को फोन पर बोली- अब नहीं आऊंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल से गहने और नकदी लेकर फरार, जेठ को फोन पर बोली- अब नहीं आऊंगी
विज्ञापन
बाढड़ा। बाढड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर घर से गहने और नकदी लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि घर से जाने के बाद उसकी पत्नी ने उसके बड़े भाई को फोन कर अब घर न लौटने की बात भी कही। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बाढड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि उनका परिवार खेत में मकान बनाकर रहता है। उसकी 25 वर्षीय पत्नी गत 23 जुलाई को शाम करीब चार बजे घर से लकड़ियां लाने की बात कहकर निकली थी। इसके काफी देर बाद महिला ने अपने जेठ के मोबाइल पर फोन कर कहा कि अब कभी वापस ससुराल न लौटने की बात कही। इसके बाद जब उसने घर के अंदर रखे गहने और नकदी संभाले तो गायब मिले।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पत्नी गहनों के अलावा एक लाख बीस हजार रुपये भी ले गई। महिला के पति ने बाढड़ा थाना पुलिस से पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है। इसके आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।