{"_id":"67c5e088fab1e3d56c05bb90","slug":"absconding-person-arrested-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-132669-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दो साल से फरार आरोपी को स्पेशल स्टाफ टीम ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दो साल से फरार आरोपी को स्पेशल स्टाफ टीम ने दबोचा
Mon, 03 Mar 2025 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 03 Mar 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 13
पुलिस गिरफ्त में वांछित आरोपी। स्रोत : विभाग
:::::::::::::::
दो साल पहले गांव खेड़ी बूरा में राहगीर से की थी मारपीट, वारदात के बाद से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। स्पेशल स्टाफ ने दो साल से फरार चल रहे आरोपी को रविवार को गुरुग्राम जिले के हसलापुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भिवानी जिले के आलमपुर निवासी सोनू उर्फ रावण पुत्र धर्मबीर के रूप में हुई है। अब आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी।
प्रवक्ता ने बताया कि मार्च 2023 में चरखी निवासी आजाद ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 13 मार्च को सुबह अपने घर से घूमने के लिए चला था। समय करीब सुबह 6:30 बजे जब वह गांव चरखी से खेड़ी बूरा रास्ते पर जा रहा था तो खेड़ी बूरा की ओर से एक कार आई। इसके बाद आजाद सड़क के साइड में धीरे चलने लगा। वहीं, कार चालक ने गाड़ी सीधे उसको मार दी।
टक्कर मारने के बाद चालक व उसके साथियों ने गाड़ी रोककर पास में पड़े लकड़ी के डंडे उठाकर उसके साथ मारपीट की। बाद में गोली मारने की धमकी देकर हथियार सहित मौके से भाग गए। इसके बाद घायल ने पुलिस को बयान दर्ज कराए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
अब पुलिस ने आरोपी को काबू कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछताछ की जाएगी।