फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Abhishek made his name shine in volleyball

Charkhi Dadri News: 6.3 फुट का कद आया काम, अभिषेक ने वॉलीबाल में चमकाया नाम

Tue, 12 Mar 2024 09:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 12 Mar 2024 09:43 AM IST
विज्ञापन
Abhishek made his name shine in volleyball
चरखी दादरी। लंबे कद का झोझूकलां निवासी अभिषेक सांगवान ने बखूबी फायदा उठाया और पांच साल के कॅरिअर में राज्य लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छह पदक जीतकर चरखी दादरी समेत हरियाणा का नाम चमका चुका है। 6 फुट 6 इंच का कद होने के चलते अभिषेक सांगवान ने वॉलीबाल को चुना और महज 17 साल की उम्र में नाम को चमकाया।
विज्ञापन

संवाददाता से बातचीत में अभिषेक ने बताया कि कद-काठी अच्छी होने के चलते उसकी शुरुआत से ही वॉलीबाल में रुचि है। वह पहले गांव और स्कूल स्तर पर वॉलीबाल खेलता था। इसके बाद जिला स्तर पर आयोजित स्पर्धा में भाग लिया। इस दौरान प्रदर्शन अच्छा रहा तो मनोबल और बढ़ गया। उन्होंने गांव चांदवास में कोच ओमबीर श्योराण के पास प्रशिक्षण लिया। अब अभिषेक सांगवान कुरुक्षेत्र में वॉलीबाल कोच राहुल सांगवान के पास खेल का प्रशिक्षण ले रहा है।
विज्ञापन


वर्ष 2022 में जीता था पहला पदक
अभिषेक ने बताया कि वर्ष 2022 में उसने राज्यस्तर पर पहला पदक पदक जीता। अभिषेक का कहना है कि उसके परिजनों ने उसे खेल के लिए कभी मना नहीं किया, लेकिन बुरी संगत से बचने के लिए हमेशा टिप्स दिए। राज्य स्तर पर पहला पदक जीतने के बाद अभिषेक ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद आयोजित राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भी पदक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों का विश्वास न तोड़े युवा, नशे से रहे दूर
अभिषेक ने बताया कि उसने बाहर रहकर भी परिजनों का विश्वास कायम रखा। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखा चुका है। उसका कहना कि आज युवा नशे जैसी गलत संगत में रहकर अपना भविष्य बर्बाद कर लेते हैं और परिजनों के साथ भी विश्वासघात करते हैं। वे ऐसा कतई न करें।


ये हैं अभिषेक की उपलब्धियां
- 2022 में आयोजित खेलो हरियाणा गेम्स में कांस्य पदक।
- 2022 में राज्यस्तरीय जूनियर वॉलीबाल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
- 2022 में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल चैंपियनशिप में कांस्य पदक।
- 2023 में राष्ट्रीय वॉलीबाल चैंपियनशिप में कांस्य पदक।
- 2023 में खेलो इंडिया वॉलीबाल चैंपियनशिप में रजत पदक।
-2023 में ऑल इंडिया वॉलीबाल चैंपियनशिप में कांस्य पदक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed