{"_id":"64e3aa40ce6ebeb7200c8ba5","slug":"aap-protests-against-cutting-names-of-bpl-card-holders-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-5039-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आप ने बीपीएल कार्डधारकों के नाम काटने पर किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आप ने बीपीएल कार्डधारकों के नाम काटने पर किया विरोध प्रदर्शन
Mon, 21 Aug 2023 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी विरोध प्रदर्शन करते हुए।
बाढड़ा। आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट अनुराग ढांडा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बाढड़ा में बिजली बिलों व बीपीएल कार्ड धारकों के नाम काटने के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं, अनुराग ढांडा ने किसानों के धरने को समर्थन दिया।
अनुराग ढांडा ने कहा कि की नीतियों के चलते प्रदेश का कोई ऐसा वर्ग नहीं है जो परेशान न हो। गरीबों की पेंशन, बीपीएल कार्ड, प्रॉपर्टी आईडी या फैमिली आईडी हर मुद्दे को लेकर लोग दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने लोगों से जुड़ी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा है और सरकार तक बात पहुंचाने की कोशिश की है। यदि सरकार ने इन मुद्दों पर काम करना शुरू नहीं किया तो आम आदमी पार्टी प्रदेश की जनता के साथ सड़कों पर उतरेगी।
उन्होंने कहा कि सीएम क्लर्कों काे 35,400 वेतन नहीं दे सकते, महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे सकते, कर्मचारियों को ओपीएस नहीं दे सकते, सरपंचों को उनके अधिकार नहीं दे सकते और किसानों को बीमा क्लेम नहीं दे सकते। तो सीएम कुर्सी से चिपके क्यों बैठे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 6000 से ज्यादा गांवों में जाकर लोगों की राय जानी है। प्रदेश के लोगों का मत है कि कांग्रेस और भाजपा को बहुत देख लिया। अब लोग बदलाव चाहते हैं और इसलिए लोग 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे। सरकार बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। सीईटी मेंस के पेपर में 41 प्रश्न रिपीट होना गंभीर विषय है।
विज्ञापन
इस मौके पर राकेश चांदवास, प्रदेश यूथ विंग अध्यक्ष डॉ. मनीष यादव, एससी सैल प्रदेश अध्यक्ष नरेश बागड़ी, जिला अध्यक्ष दादरी धनराज कुंडू, सतिंदर यादव, दीपक श्योराण, रिंपी फौगाट, मोना सिवाच, रामअवतार शर्मा, डॉ. अनिल रंगा, सत्यनारायण यादव, गीता लखलान, प्रियदर्शिनी सिंह, प्रवक्ता आकाश हंसावास आदि मौजूद रहे।