फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A young man was attacked after an argument on Instagram; he died during treatment.

Charkhi Dadri News: इंस्टाग्राम पर कहासुनी के बाद युवक पर किया था हमला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Sun, 16 Nov 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 16 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
A young man was attacked after an argument on Instagram; he died during treatment.
प्रिंस की फाइल फोटो। 
चरखी दादरी। इंस्टाग्राम पर हुई कहासुनी के बाद हुए विवाद ने दादरी के युवक की जान ले ली। गांव मोड़ी में एक सप्ताह पहले एक नामजद व 7-8 अन्य युवकों ने कबीर नगर निवासी प्रिंस नामक युवक पर लोहे के तार लगे डंडों से हमला कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात को घायल युवक ने रोहतक के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं झोझू कलां थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दादरी के कबीर नगर निवासी करीब 18 वर्षीय प्रिंस ने गत नौ नवंबर को पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि उसकी काफी दिनों से गांव मोड़ी निवासी सेठी के साथ इंस्टाग्राम पर कहासुनी चल रही थी। वह उसे बार-बार मारने की धमकी देता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत आठ नवंबर को सेठी की उसके पास इंस्टाग्राम पर कॉल आई और बैठकर बातचीत करने के लिए गांव मोड़ी बुलाया। जिस पर वह अपने जीजा अंकुश के साथ उनकी कार में बैठकर मोड़ी चला गया। उस दौरान गांव मोड़ी के बस अड्डे पर सेठी अपने 7-8 दोस्तों के साथ मिला। वहां बातचीत के दौरान उनमें सहमति नहीं बनी, जिस पर वह और उसका जीजा कार में बैठकर वापस चलने लगे।
उसी दौरान सेठी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बाइक आगे लगाकर उनकी कार रुकवा ली और उसे नीचे उतार लिया। उक्त युवकों ने लोहे के तार लगे डंडों से पैर पर चोटें मारी। उसके जीजा की ओर से शोर मचाने पर वे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
जिसके बाद प्रिंस को उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। झोझू कलां थाना पुलिस ने प्रिंस के बयान के आधार पर एक नामजद व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था।
वहीं 11 नवंबर को परिजन प्रिंस को उपचार के लिए पीजीआई से एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर शुक्रवार देर रात प्रिंस ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हमले में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत होने की सूचना पाकर झोझू कलां थाना पुलिस रोहतक पहुंची। शनिवार को रोहतक पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। दोपहर को दादरी में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

झोझू कलां में जांच प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई अशोक के बयान के आधार पर एक नामजद व अन्य के खिलाफ हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed