{"_id":"69e7cf346018c4183a0e8312","slug":"a-woman-was-duped-of-rs-87000-in-the-name-of-an-online-task-an-fir-was-lodged-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-154232-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ऑनलाइन टास्क के नाम पर युवती से 87 हजार रुपये की ठगी, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ऑनलाइन टास्क के नाम पर युवती से 87 हजार रुपये की ठगी, प्राथमिकी दर्ज
Wed, 22 Apr 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर की चंपापुरी कॉलोनी निवासी एक युवती के साथ ऑनलाइन प्रोडक्ट के रिव्यू करने पर कमीशन देने के बहाने हजारों रुपये की चपत लगा दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
वार्ड एक निवासी रोहिणी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 27 जनवरी को उसे इंस्टाग्राम पर एक लिंक प्राप्त हुआ। उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनका फ्लिपकार्ट से संबंधित बिजनेस है जिसमें प्रोडक्ट्स के रिव्यू करवाए जाते हैं और उसके बदले कमीशन दिया जाता है।
शुरुआती विश्वास जीतने के बाद जालसाजों ने अलग-अलग किस्तों में युवती से रुपये जमा करवाने शुरू कर दिए। पीड़िता के अनुसार 27 से 29 जनवरी के बीच उससे कुल 87 हजार रुपये ऐंठ लिए। जब उसे ठगी का अहसास हुआ तो उसने तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। अब शिकायत के आधार पर दादरी सिटी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।