फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A woman died after being hit by a vehicle near Jhinjhar on National Highway 152D

Charkhi Dadri News: नेशनल हाईवे 152डी पर झींझर के पास वाहन की टक्कर से महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
A woman died after being hit by a vehicle near Jhinjhar on National Highway 152D
चरखी दादरी। नेशनल हाईवे 152डी पर दादरी जिले के गांव झींझर के पास वीरवार देर शाम वाहन की टक्कर से दिल्ली के टिकरी गांव निवासी करीब 45 वर्षीय पूनम की माैत हो गई। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जांच अधिकारी पीएसआई हरेंद्र ने बताया कि मृतका के बेटे रचित के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पूनम अपनी कैंसर पीड़ित सास के लिए दवा लेने अटेली गई थी। वापसी के दौरान वह एक निजी वाहन में सवार होकर घर लौट रही थी। एनएच 152डी पर समसपुर के पास कट से झज्जर की ओर जाने के लिए उतरना था, लेकिन आगे बढ़ गई। गांव झींझर के समीप सड़क पार करते समय उसका पैर हाईवे की ग्रिल में फंस गया और उसी समय सड़क से गुजर रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की मदद से उसे दादरी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और अटेला चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची। पूनम के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed