{"_id":"69dd36e100bef3e7b9097b8e","slug":"a-veterinary-hospital-will-be-built-in-uun-for-3111-lakh-now-livestock-owners-will-no-longer-have-to-wander-for-treating-animals-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-153879-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ऊण में 31.11 लाख से बनेगा पशु औषधालय, अब पशुओं के इलाज के लिए नहीं भटकेंगे पशुपालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ऊण में 31.11 लाख से बनेगा पशु औषधालय, अब पशुओं के इलाज के लिए नहीं भटकेंगे पशुपालक
Tue, 14 Apr 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव ऊण के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें पशुओं के उपचार और दवाओं के लिए दूर-दराज के गांवों या जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पशुपालन विभाग की ओर से गांव में ही पशु औषधालय (डिस्पेंसरी) स्थापित करने के लिए 31.11 लाख रुपये की निविदाएं खोली गई हैं।
लोक निर्माण विभाग ने भवन निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए संबंधित एजेंसी को कार्य शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं, ताकि निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा किया जा सके। प्रस्ताव के अनुसार गांव ऊण स्थित पुराने जर्जर पशु अस्पताल भवन को ही डिस्पेंसरी के रूप में विकसित किया जाएगा। निर्माण के बाद यहां पशुओं के लिए नियमित रूप से दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और सामान्य बीमारियों का प्राथमिक उपचार भी किया जा सकेगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सभी आवश्यक कागजी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा।
डिस्पेंसरी में तीन कमरों का निर्माण प्रस्तावित है। एक दवा वितरण कक्ष, एक जांच एवं उपचार कक्ष और एक कार्यालय कक्ष होगा। इससे पशुपालकों को समय पर उपचार सुविधा मिल सकेगी और आपात स्थिति में पशुओं को राहत प्रदान की जा सकेगी।
विज्ञापन
गांव में 800 से अधिक पशुधन
गांव ऊण में पशुधन की संख्या भी उल्लेखनीय है। आंकड़ों के अनुसार गांव में करीब 600 गाय-भैंस और लगभग 200 भेड़, बकरी व अन्य पालतू पशु हैं। अब तक जर्जर भवन के कारण पशुपालकों को दवाओं और उपचार के लिए दादरी जिला मुख्यालय तक जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। कई बार उपचार में देरी के कारण पशुओं की स्थिति भी गंभीर हो जाती थी।
स्थानीय पशुपालकों रामबीर, प्रदीप, अजीत सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने इस निर्णय का स्वागत किया है। ग्रामीणों का कहना है कि औषधालय शुरू होने से 800 से अधिक पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रशासन से निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर समय पर पूरा कराने की मांग भी की है ताकि जल्द से जल्द सुविधा का लाभ मिल सके।
-- -- -
गांव ऊण में पशु औषधालय का भवन बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से निविदाएं खोल दी गई है। कार्य को जल्दी पूरा करवाने के लिए काम शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं - गुरचरण सिंह, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, दादरी।