{"_id":"67880aa409cd72dfac03b869","slug":"a-three-year-plan-is-being-made-for-water-conservation-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-129920-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जल संरक्षण के लिए बनाई जा रही तीन साल की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जल संरक्षण के लिए बनाई जा रही तीन साल की योजना
Thu, 16 Jan 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में पानी की मांग और पूर्ति के अंतर को कम करने के लिए हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण (एचडब्लूआरए) की ओर से अगले तीन साल की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसकी समीक्षा के लिए बुधवार को विभिन्न संबंधित विभागों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें उपायुक्त मुनीश शर्मा के निर्देशों पर नगराधीश आशीष सांगवान ने प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में नगराधीश आशीष ने कहा कि एचडब्लूआरए की ओर से पूरे प्रदेश में पानी की उपलब्धता के आधार पर उसकी मांग और पूर्ति के अंतर को कम करने के लिए पिछले तीन साल तक की योजना पर काम किया गया है। इसके तहत जिले में विभिन्न विभागों को कई तरह के कार्य किए जाने थे। विभागों ने कार्य करने के बाद इनकी रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड भी करनी है। अगर किसी विभाग ने अपनी रिपोर्ट अपलोड नहीं की है तो उसे जल्द पूरा कर लिया जाए ताकि अगले तीन साल की योजना लागू होने से पहले पिछले सभी कार्य पोर्टल पर अपलोड किए जा सकें।
बैठक में सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता और नोडल अधिकारी सतेंद्र सांगवान ने बताया कि प्राधिकरण के निर्देशानुसार अगले तीन साल के लिए एक अप्रैल 2025 से 2028 तक कार्ययोजना तैयार की जानी है। इसके तहत विभिन्न विभागों से कामों की सूची भी मांगी गई है। सभी विभाग इन कामों की सूची तैयार करके जल्द उपलब्ध करवा दें और साथ ही पुराने कामों की रिपोर्ट भी दें।