{"_id":"6a1c80ada12db1c5c60ffb24","slug":"a-special-train-will-leave-for-somnath-gujarat-on-june-8-applications-can-be-made-till-june-6-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-155990-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सोमनाथ गुजरात के लिए आठ जून को रवाना होगी विशेष ट्रेन, छह तक किए जा सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सोमनाथ गुजरात के लिए आठ जून को रवाना होगी विशेष ट्रेन, छह तक किए जा सकते हैं आवेदन
Mon, 01 Jun 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत सोमनाथ गुजरात के लिए आठ जून को विशेष ट्रेन रवाना होगी। इस ट्रेन में यात्रा करने के इच्छुक पात्र लोगों के लिए चिकित्सक से सत्यापित स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना जरूरी होगा। साथ ही यात्रा के दौरान नशा करने वालों पर भी पाबंदी रहेगी। यात्रा के दौरान धूम्रपान भी वर्जित रहेगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस ट्रेन को कुरुक्षेत्र से झंडी दिखाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों से जाने वाली संगत को रवाना करेंगे। इस यात्रा के लिए सरल पोर्टल के माध्यम से 6 जून तक आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन के बाद संबंधित कागजात डीआईपीआरओ कार्यालय में जमा करवाने होंगे। अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के वरिष्ठ नागरिक, जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है और उनकी पारिवारिक आय एक लाख 80 हजार रुपए से कम है, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना का लाभ उठाने के लिए सरल हरियाणा पोर्टल पर 6 जून तक पंजीकरण किया जा सकता है। पात्र व्यक्ति नजदीकी सीएससी सेंटर या अपने स्मार्ट फोन से सरल हरियाणा पोर्टल पर घर बैठे इस नि:शुल्क यात्रा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक को एक सहायक को पूर्ण भुगतान पर साथ ले जाने की अनुमति है। वहीं 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग या एक लाख 80 हजार से अधिक आय वाले लोग इस योजना का लाभ पूर्ण भुगतान पर उठा सकते हैं। योजना के नियमों के अनुसार कोई भी व्यक्ति हर तीन वर्षों में केवल एक बार ही इस सुविधा का लाभ ले सकता है।