फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A person who was getting a tractor fitted on the side was hit by a pickup.

Charkhi Dadri News: ट्रैक्टर साइड में लगवा रहे शख्स को पिकअप ने मारी टक्कर

Sun, 03 Mar 2024 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 03 Mar 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
A person who was getting a tractor fitted on the side was hit by a pickup.
झोझूकलां। गांव गुडाना में ट्रैक्टर को साइड में लगवा रहा शख्स तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आकर घायल हो गया। उनके बयान पर झोझूकलां थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में गुडाना निवासी सुखविंद्र ने बताया कि एक मार्च को रात दस बजे वह गांव के बालाजी धर्मकांटा पर एक ओर खड़ा होकर ट्रैक्टर को किनारे लगवा रहे थे।
विज्ञापन

उसी दौरान गुडाना की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप ने सामने से उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। उन्होंने बताया कि आरोपी उनके गांव का निवासी है। मौके पर मौजूद सतीश और मनदीप ने उन्हें झोझूकलां सीएचसी में दाखिल कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दादरी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया। घायल सुखविंद्र ने शनिवार को पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए। इस आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed