फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A person returning home from the farm was hit by a vehicle, died

Charkhi Dadri News: खेत से घर लौट रहे व्यक्ति को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Thu, 11 Apr 2024 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 11 Apr 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
A person returning home from the farm was hit by a vehicle, died
मृतक कुलबीर। स्रोत: परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झोझूकलां। झोझूकलां-बाढड़ा रोड पर कुब्जानगर के समीप खेत से घर लौट रहे किसान को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। झोझूकलां थाना पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई वेद सिंह ने बताया कि कुलबीर (52) उसका छोटा भाई था और खेती करता था। उसके तीन बच्चे हैं। बुधवार शाम कुलबीर खेत में गया था। रात को जब वह घर लौटने लगा तो झोझूकलां- बाढड़ा रोड पर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों ने उन्हें घटना सूचना दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो कुलबीर दम तोड़ चुका था। झोझूकलां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। वीरवार सुबह कागजी कार्यवाही पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया। एसआई व जांच अधिकारी रामकुमार ने बताया कि मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात चालक पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed