फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A memorandum was submitted to the District Magistrate (DMC) demanding the opening of a police post in Ward 11.

Charkhi Dadri News: वार्ड 11 में पुलिस चौकी खुलवाने की मांग के लिए डीएमसी को सौंपा ज्ञापन

Tue, 11 Nov 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 11 Nov 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
A memorandum was submitted to the District Magistrate (DMC) demanding the opening of a police post in Ward 11.
नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए पार्षद विनोद व अन्य। विज्ञप्ति
चरखी दादरी।
विज्ञापन

वार्ड 11 के पार्षद विनोद वाल्मीकि ने मंगलवार को जिला नगर आयुक्त गुलजार मलिक को ज्ञापन सौंपा। पार्षद विनोद वाल्मीकि ने उनके वार्ड में पुलिस चौकी खुलवाने की मांग की। इस दौरान नगर परिषद के चेयरमैन बक्शीराम सैनी भी उपस्थित रहे।

ज्ञापन में पार्षद ने बताया कि नगर परिषद सदन की बैठक में भी इसका प्रस्ताव पास हो चुका है। वार्ड में नगर परिषद की खाली जगह पर चौकी बनाया जाना जरूरी हो गया है। उनके क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं ज्यादा बढ़ रही हैं। जिला नगर आयुक्त ने चौकी के संबंध में नगर परिषद के सचिव गौरव शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी है। सचिव इस समस्या को प्रशासनिक और पुलिस के उच्च अधिकारियों के समक्ष रखेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान पार्षद कुलदीप सैनी, नवीन प्रजापति, विनोद सिंहमार, कुलदीप गांधी, विरेंद्र सांगवान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed