फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A Gril came to Dadri From Gurugram for search of work, missing

काम की तलाश में गुरुग्राम से दादरी आई युवती हुई लापता

Mon, 19 Apr 2021 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
A Gril  came to Dadri From Gurugram for search of work, missing
काम की तलाश में गुरुग्राम से दादरी आई एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसकी चचेरी बहन ने गुरुग्राम सिविल लाइन थाने में जीरो एफआईआर दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता युवती ने दादरी निवासी एक महिला और उसके दो दोस्तों पर संदेह जाहिर किया है। गुरुग्राम पुलिस ने जांच के लिए मामला दादरी पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन

गुरुग्राम सिविल लाइन थाने में दी शिकायत में पटेल नगर निवासी तनुजा प्रवीन ने बताया कि वह अपनी चचेरी बहन साहेब खातून उर्फ सोनिया के साथ चार साल से पटेल नगर में रह रही है। पिछले साल लॉकडाउन की वजह से दोनों बहनों का काम छूट गया था। शिकायतकर्ता युवती ने बताया कि उसकी चचेरी बहन की दादरी निवासी एक महिला से दोस्ती थी। उक्त महिला अपने दो पुरुष मित्रों के साथ 28 मार्च को उनके पास आई थी। वह उसकी बहन को काम दिलाने की बात कहकर अपने साथ ले आई।
विज्ञापन

तनुजा प्रवीन ने बताया कि आठ अप्रैल को उसने अपनी बहन को फोन किया तो स्विच ऑफ मिला। इसके बाद नौ अप्रैल को भी उसकी बहन का मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद उसने दादरी निवासी महिला को फोन किया तो उसने सोनिया को काम दिलाने की बात कहकर फोन काट दिया। तनुजा ने बताया कि इसके बाद वह अपनी एक मित्र के साथ दादरी पहुंची तो उक्त महिला ने उसे उसकी बहन से नहीं मिलवाया। पुलिस शिकायत में तनुजा ने दादरी निवासी महिला और उसके दो पुरुष मित्रों से उसकी बहन को खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed