फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A government veterinary dispensary will be built at Ghikada at a cost of Rs 31.11 lakh, directly benefiting animal breeders

Charkhi Dadri News: घिकाड़ा में 31.11 लाख रुपये से बनेगा राजकीय पशु औषधालय, पशु पालकों को मिलेगा सीधा लाभ

Fri, 27 Feb 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 27 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
A government veterinary dispensary will be built at Ghikada at a cost of Rs 31.11 lakh, directly benefiting animal breeders
दादरी शहर स्थित पशु अस्पताल।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले के गांव घिकाड़ा के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें पशुओं की दवा और उपचार के लिए दूसरे गांवों या शहर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पशुपालन विभाग की ओर से गांव में ही पशु औषधालय स्थापित करने के लिए 31.11 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। लोक निर्माण विभाग ने भवन निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए निविदाएं आमंत्रित कर दी हैं और जल्द ही उन्हें खोलकर कार्यादेश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव घिकाड़ा में 1055 वर्ग फीट क्षेत्रफल में पशु डिस्पेंसरी का निर्माण किया जाएगा। भवन बनने के बाद यहां से नियमित रूप से पशुओं के लिए दवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी और सामान्य बीमारियों का उपचार भी किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि निर्माण से जुड़ी सभी कागजी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अब निविदाएं खोलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिससे निर्धारित समय में भवन तैयार हो सके।
विज्ञापन


तीन कमरों का होगा निर्माण
प्रस्तावित डिस्पेंसरी में तीन कमरों का निर्माण कराया जाएगा। इनमें एक कमरा दवा वितरण के लिए, एक जांच व उपचार के लिए तथा एक कार्यालय कार्य के लिए उपयोग में लाया जाएगा। इससे गांव के पशुपालकों को समय पर उपचार सुविधा मिलेगी और बीमार पशुओं की स्थिति गंभीर होने से पहले ही इलाज संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घिकाड़ा में हैं एक हजार से ज्यादा पशु
गांव घिकाड़ा में पशुओं की संख्या भी अच्छी खासी है। आंकड़ों के अनुसार गांव में करीब 700 गाय व भैंस हैं, जबकि लगभग 300 भेड़, बकरी व अन्य पालतू पशु हैं। अब तक गांव में औषधि केंद्र नहीं होने के कारण पशुपालकों को दवाओं के लिए दादरी जिला मुख्यालय पर आना पड़ता था। जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। कई बार देरी के कारण पशुओं की हालत भी बिगड़ जाती थी।

ग्रामीणों ने जताई खुशी
स्थानीय पशुपालक राजेंद्र सिंह, राजेश कुमार, अशोक कुमार और ज्ञान सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि औषधालय खुलने से गांव के 400 से अधिक पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही आसपास के गांव साहुवास और फतेहगढ़ के पशुपालक भी इस सुविधा का फायदा उठा सकेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होकर समय पर पूरा होगा, ताकि पशुपालकों को शीघ्र राहत मिल सके।


वर्सन:
गांव घिकाड़ा में पशु डिस्पेंसरी बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से निविदाएं आवंटित की गई हैं। जल्दी ही निविदाएं खोल कर कार्यादेश जारी कर दिए जाएंगे। - गुरचरण सिंह, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed