फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A four-lane road will now be built in place of the closed RD-1 minor.

Charkhi Dadri News: बंद पड़ी आरडी-1 माइनर के स्थान पर अब बनाई जाएगी फोरलेन सड़क

Sun, 16 Nov 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 16 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
A four-lane road will now be built in place of the closed RD-1 minor.
अधिकारियों के साथ मौके का मुआयना करते विधायक सुनील सांगवान।
चरखी दादरी। दादरी शहर के मेजबान चौक से गुजरने वाली और पिछले कई वर्षों से बंद पड़ी आरडी-1 माइनर के स्थान पर जल्द नई सड़क बनाने का काम शुरू होने की उम्मीद है। बंद पड़ी माइनर के स्थान पर सड़क निर्माण के लिए सिंचाई विभाग ने लोक निर्माण विभाग को एनओसी जारी कर दी है। अब लोक निर्माण विभाग की ओर से सेक्टर आठ से बाईपास तक फोरलेन सड़क निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सड़क का निर्माण होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 1980 के दशक में चरखी-घसौला लिंक रोड से दादरी के मेजबान चौक होते हुए मौजूदा भिवानी-रावलधी लिंक रोड बाईपास तक आरडी-1 माइनर का निर्माण किया गया था। अब पिछले काफी वर्षों से यह माइनर पूरी तरह से बंद पड़ी है और इस पर मिट्टी भी डल चुकी है। बाईपास से शुरू होने वाली इस माइनर का काफी हिस्सा मौजूदा समय में दादरी शहर के अंदर पड़ता है। यह माइनर दादरी शहर के 27 फुटा रोड के अलावा मुख्य चौराहों में शामिल मेजबान चौक और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर से होते हुए कलियाणा रोड की तरफ जाती है।
विज्ञापन




शहर में मिनी बाईपास का काम करेगी सड़क

बंद पड़ी आरडी-1 माइनर पर बनने वाली सड़क शहर में मिनी बाईपास का काम करेगी। यदि किसी व्यक्ति को भिवानी-रावलधी लिंक रोड बाईपास से दादरी शहर में आना होगा तो वह इस सड़क का प्रयोग कर सकेगा। इसी प्रकार किसी को यदि शहर से कलियाणा रोड या बाईपास की तरफ जाना होगा तो वह भी इस सड़क से जा सकेगा। इससे लोगों को लोहारू चौक तक नहीं जाना पड़ेगा। जिससे उनके समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






विधायक ने अधिकारियों संग किया मुआयना

विधायक सुनील सांगवान ने शनिवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ शहर में सेक्टर 8 से रावलधी-भिवानी बाईपास तक प्रस्तावित फोरलेन रोड निर्माण को लेकर मुआयना किया। उन्होंने अधिकारियों को आपसी तालमेल बनाकर कार्य की प्रक्रिया तेज व जल्द शुरू करवाने के बारे में निर्देश दिए।


विधायक सुनील सांगवान ने बताया कि सरकार द्वारा सेक्टर 8 से रावलधी-भिवानी बाईपास तक फोरलेन सड़क के निर्माण की योजना को मंजूरी दे दी है और सिंचाई विभाग द्वारा रोड निर्माण के बारे में एनओसी भी जारी कर दी है। इस सड़क के निर्माण से शहर की गांवों के साथ कनेक्टिविटी बढ़ेगी और लोगों को काफी फायदा मिलेगा। विधायक ने वन विभाग के डीएफओ सतीश कुमार, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन गुरचरण सिंह, नगर परिषद एमई विरेंद्र हुड्डा व जेई सौहार्द शर्मा के साथ मौके का मुआयना कर रोड के निर्माण के बारे में चर्चा की। इस दौरान नगर परिषद के वाइस चेयरमैन संदीप फोगाट, पार्षद कुलदीप सैनी, विक्रम श्योराण व कुलदीप गांधी आदि भी मौजूद रहे।



बंद पड़ी माइनर पर सड़क का निर्माण होने से दादरी शहर के विकास को गति मिलेगी। साथ ही शहर के सुंदरीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।

-सुनील सांगवान, विधायक, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed