फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A fire broke out in the house due to a short circuit, burning the goods and cash kept in the house

Charkhi Dadri News: मकान में शार्ट-सर्किट से लगी आग घर में रखा सामान और नकदी जली

Sat, 16 May 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 16 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in the house due to a short circuit, burning the goods and cash kept in the house
आग के कारण मकान में रखी अलमारी व जला हुआ सामान।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। भगवान परशुराम चौक के समीप पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मास्टर हुक्म सिंह के आवास के पीछे स्थित एक मकान में शुक्रवार दोपहर को आग लग गई। घटना के समय मकान में दंपती मौजूद था उन्होंने बाहर आकर शोर मचाया तो आस-पड़ोस के लोगों को आग के बारे में पता चला।
विज्ञापन

लोगों ने तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचित किया। करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घर में रखा सामान आग की भेंट चढ़ चुका था। आग का कारण शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है। पीड़ित का दावा उसे 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भगवान परशुराम चौक के समीप निवासी रविंद्र फोगाट टाइल्स का कारोबार करता है। शुक्रवार सुबह वह काम पर चला गया था। घर के नीचे दुकानें बनी हुई हैं और पहली मंजिल पर परिवार के सदस्य रहते हैं। घर पर उसके पिता ओमप्रकाश व माता निर्मला मौजूद थे। दोपहर करीब 12 बजे अचानक मकान में आग लग गई जिसके बाद दंपती बाहर की तरफ आए और शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जब तक पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक मकान के सभी कमरे, स्टोर, रसोई आदि में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। घर में रखे कपड़े, नकदी, गहने तथा अन्य घरेलू सामान भी आग की भेंट चढ़ गए।

पीड़ित रविंद्र फोगाट ने बताया कि शार्ट-सर्किट के कारण आग लगी है। पीडि़त ने दावा किया कि घर में रखी करीब आठ-नौ लाख रुपये की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई। फायर अधिकारी रमन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर भेज दी गई थी। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed