फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A farmer died due to electric shock while changing power lines in his field

Charkhi Dadri News: खेत में लाइन बदलते समय किसान की करंट लगने से मौत

Fri, 15 Aug 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 15 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
A farmer died due to electric shock while changing power lines in his field
बाढड़ा। गांव डालावास निवासी एक किसान की वीरवार सुबह खेत में करंट लगने से मौत हो गई। बाढड़ा थाना पुलिस ने दादरी नागरिक अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान गोपीचंद (32) वीरवार सुबह कृषि कार्य के लिए खेत में गया था। वहां वो लाइन बदलने लगा और जब उसने लोहे का पाइप उठाया तो ऊपर से गुजर रही हाई वॉल्टेज तार को छू गया। इससे गोपीचंद को जोरदार झटका लगा और वो अचेत हो गया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और गोपीचंद को तत्काल उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद बाढड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का कब्जे में ले लिया और कागजी कार्यवाही पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के दो बेटियां हैं और वो दो भाई थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed