{"_id":"6a1b0cc345b0335584039635","slug":"a-dispute-arose-in-hansavas-kalan-over-dead-cattle-which-was-resolved-through-the-wisdom-of-the-villagers-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-155968-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: हंसावास कलां में मृत गोवंश को लेकर बना विवाद, ग्रामीणों की सूझबूझ से हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: हंसावास कलां में मृत गोवंश को लेकर बना विवाद, ग्रामीणों की सूझबूझ से हुआ समाधान
Sat, 30 May 2026 09:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 30 May 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव हंसावास कलां में एक मृत गोवंश को मिट्टी देने के दौरान उत्पन्न हुआ विवाद ग्रामीणों की समझदारी और आपसी भाईचारे की मिसाल बनकर शांतिपूर्वक समाप्त हो गया। मामले में पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर जांच की गई लेकिन ग्रामीणों ने तथ्य स्पष्ट करते हुए किसी भी प्रकार की गलतफहमी को दूर कर दिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह गांव में एक गोवंश का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों का कहना है कि यह गोवंश लंबे समय से लावारिस घूम रहा था और आवारा कुत्तों के हमले के कारण वह मर गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने धार्मिक परंपराओं के अनुसार मृत गोवंश को सम्मानपूर्वक मिट्टी दी।
इसी दौरान एक युवक ने पुलिस को सूचना देकर गोवंश को मारने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मौके पर मौजूद सरपंच रविन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच दिनेश कुमार, राजबीर नंबरदार, महेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य ग्रामीणों ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि गोवंश की मृत्यु स्वाभाविक परिस्थितियों में हुई थी और गांव के लोगों ने केवल उसका अंतिम संस्कार किया था। जांच के दौरान शिकायतकर्ता युवक ने भी स्पष्ट जानकारी नहीं होने की बात स्वीकार की।
इसके बाद गांव के मौजीज लोगों और ग्रामीणों ने आपसी बातचीत से मामले का समाधान कर लिया तथा अफवाहों से बचने और गांव के भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने कहा कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी फैलाने से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होता है, इसलिए सभी को जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करना चाहिए। मामले के शांतिपूर्ण समाधान से गांव में सौहार्दपूर्ण माहौल कायम रहा और ग्रामीणों ने एकजुटता का परिचय दिया।