फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   99.30 percent licensed weapons deposited

Charkhi Dadri News: 99.30 प्रतिशत लाइसेंसी हथियार जमा, 35 लोगों को मिली पास रखने की छूट

Tue, 14 May 2024 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 14 May 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
99.30 percent licensed weapons deposited
दादरी शहर थाना जहां 98.60 प्रतिशत हथियार जमा हुए हैं। 
चरखी दादरी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में 99.30 प्रतिशत लाइसेंस धारकों ने अपने हथियार पुलिस थानों व गन हाउस में जमा करवा दिए हैं। वहीं, विभिन्न कारणों से जिला प्रशासन ने 35 लाइसेंस धारकों को हथियार पास रखने की छूट दी है। वहीं, 10 लाइसेंस धारक ऐसे हैं जिन्होंने जिला प्रशासन व पुलिस के बार-बार अपील करने के बाद भी हथियार जमा करवाने में रुचि नहीं ली है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शस्त्र लाइसेंस धारकों को अपना हथियार नजदीकी पुलिस थाने में जमा करवाना है। 14 मई तक 1,587 शस्त्रधारकों में से 1,541 ने अपना हथियार जमा करवाने की प्रक्रिया पूरी की है। डीसी मनदीप कौर ने बताया कि जिले में 35 लोगों को हथियार जमा करवाने में छूट दी गई है जबकि इनके अलावा ज्यादातर लोग अपना असलहा जमा करवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि 10 लोगों ने अपना हथियार अभी जमा नहीं करवाया है। प्रशासन के नोटिस को हल्के में लेने वाले लाइसेंसी शस्त्र धारकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के साथ लाइसेंस रद्द करने का भी प्रावधान है। उन्होंने बताया कि दादरी जिले में हथियार जमा करने की प्रतिशत पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन



- बौंदकलां थाने में जमा हुए सबसे अधिक हथियार

दादरी सदर थाने में अब तक 97.93 प्रतिशत हथियार जमा हुए हैं। इसी प्रकार शहर थाने में 98.60 प्रतिशत, बौंदकलां थाने में 99.68 प्रतिशत, बाढड़ा थाने में 99.60 प्रतिशत व झोझूकलां थाने में 99.04 प्रतिशत हथियार जमा हो चुके हैं। सर्वाधिक हथियार बौंदकलां थाने में जमा हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस थाना क्षेत्र में इतने लोगों को मिली हथियार रखने की छूट
बाढड़ा थाना क्षेत्र में 4 लोगों को हथियार रखने की छूट दी गई है, जबकि एक ने अपना हथियार जमा नहीं करवाया है। दादरी शहर थाना क्षेत्र में 9 लोगों को हथियार रखने की छूट मिली है और 3 ने अपना असलहा जमा नहीं करवाया है। दादरी सदर थाना में 13 लोगों को छूट मिली है, जबकि 2 ने हथियार जमा नहीं करवाया है। झोझूकलां थाने में 4 को छूट मिली है, जबकि 3 ने असलहा जमा नहीं करवाया है। बौंदकलां थाने में 6 लोगों को छूट मिली है, जबकि एक ने हथियार जमा नहीं करवाया है।




थानावार ये है लाइसेंसी हथियारों की स्थिति

थाना- लाइसेंसी हथियार- जमा हुए

सदर- 487-472
शहर-215-203
बौंदकलां- 318-311
बाढड़ा-252-247

झोझूकलां-315- 308
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed