{"_id":"63f7be8f012786d14505f707","slug":"98-students-appear-for-basic-exam-2-charkhidadri-news-c-21-1-63786-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बुनियाद परीक्षा-2 देने पहुंचे 98 प्रतिशत विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बुनियाद परीक्षा-2 देने पहुंचे 98 प्रतिशत विद्यार्थी
Fri, 24 Feb 2023 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 24 Feb 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में बुनियाद परीक्षा-2 देते विद्यार्थी और निरीक्षण करते प्रवेश धनखड़।
चरखी दादरी। जिले के विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ बुनियाद परीक्षा-2 में हिस्सा लिया। पहले चरण की परीक्षा पास करने वाले 448 विद्यार्थियों में से 439 परीक्षा देने पहुंचे जबकि 9 गैरहाजिर रहे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार 98 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने लेवल-2 की परीक्षा दी।
दादरी राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला उपायुक्त प्रीति के मार्गदर्शन में बुनियाद लेवल -2 की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट ने बताया कि बुनियाद परीक्षा को लेकर जिला चरखी दादरी के अभिभावकों और विद्यार्थियों का विश्वास दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसका प्रमाण लेवल-2 की परीक्षा की हाजिरी है। उन्होंने कहा कि इस उपस्थिति के लिए सभी विद्यालय प्रमुख और विद्यार्थियों के अभिभावक बधाई के पात्र हैं।
उन्होंने बताया कि मिशन बुनियाद शिक्षा विभाग हरियाणा व विकल्प फाउंडेशन के द्वारा विज्ञान को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू किया गया एक बहुत उत्कृष्ट कदम है। इसका उद्देश्य भविष्य में सरकारी विद्यालय के विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और ज्ञान से ओत-प्रोत करके नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। बुनियाद शब्द का अर्थ ही नींव है। हमारी नींव जितनी मजबूत होगी हमारे देश का भविष्य उतना ही प्रबल होगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अच्छे परीक्षा परिणामों के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी उप जिला शिक्षा अधिकारी प्रवेश धनखड़ ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्हें केंद्र पर परीक्षा को लेकर सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली। विद्यालय मुखिया सुरेश यादव और संपूर्ण विद्यालय स्टाफ का इस परीक्षा को सफल बनाने में और शांतिपूर्ण आयोजन में पूर्ण सहयोग रहा।
- रेवाड़ी से नियुक्त कर भेजा गया ऑब्जर्वर
इस परीक्षा के लिए बुनियाद विकल्प फाउंडेशन रेवाड़ी से भी एक ऑब्जर्वर की ड्यूटी लगाई गई जिन्होंने इस परीक्षा का पूरे समय तक निरीक्षण किया। जिला विज्ञान विशेषज्ञ वीनू शर्मा ने बताया कि परीक्षा का परिणाम 27 फरवरी को घोषित किया जाएगा और नया सत्र 16 अप्रैल से प्रारंभ होगा।
- 400 विद्यार्थियों को दी जाएगी कोचिंग
पिछले सत्र में पढ़ रहे बुनियाद केंद्र के विद्यार्थियों की अब अप्रैल महीने में एक परीक्षा ली जाएगी। पूरे प्रदेश में बुनियाद केंद्रों पर शिक्षा ले रहे टॉप 400 विद्यार्थियों को बुनियाद विकल्प फाउंडेशन रेवाड़ी के कोचिंग केंद्र पर आवासीय कोचिंग दी जाएगी। विद्यार्थियों की सरकार की ओर से फीस, किताब, वर्दी आदि सभी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी।