फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   943 students given super 100 first level exam

Charkhi Dadri News: 943 विद्यार्थियों ने दी सुपर-100 के पहले चरण की परीक्षा, 255 रहे अनुपस्थित

Wed, 05 Feb 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 05 Feb 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
943 students given super 100 first level exam
सुपर-100 परीक्षा के मद्देनजर केंद्र का निरीक्षण करते बाढड़ा बीईओ जलकरण सिंह। संवाद
- जिले के तीन मॉडल संस्कृति स्कूलों में बुधवार को आयोजित की गई परीक्षा, 1198 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए किया था आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। जिले के तीन राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में बुधवार को सुपर-100 लेवल-1 परीक्षा आयोजित की गई। इसमें जिले के 1198 में से 943 विद्यार्थियों ने भाग लिया जबकि 255 विद्यार्थियों ने परीक्षा से दूरी बनाई। वहीं, बीईओ ने भी परीक्षा केंद्र की जांच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
परीक्षा के लिए विभाग की ओर से दादरी, बौंदकलां और बाढड़ा में परीक्षा केंद्र बनाया गया। इसमें सुबह दस बजे से विद्यार्थियों की एंट्री शुरू की गई और 11 बजे तक एंट्री चली। विद्यार्थियों के अपने परीक्षा कक्ष में उपस्थित होते ही सभी को ओएमआर शीट दे दी गई। इससे पहले उन्हें ओएमआर शीट व पेपर से संबंधित कुछ जानकारी दी गई। साथ ही जिन बच्चों को शीट भरने में परेशानी हुई, उनकी शीट परीक्षा प्रभारी ने भरवाई।
विज्ञापन

इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फोगाट ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया और व्यवस्थाएं जांचीं। वहीं, खंड स्तर पर बीईओ ने भी परीक्षा केंद्र का दौरा किया। साथ ही विद्यार्थियों से पेपर के बारे में पूछताछ की। परीक्षा में कुछ विद्यार्थी दूर से आने के कारण देरी से भी पहुंचे और परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फरवरी के अंत तक आएगा परिणाम
विभाग की ओर से किसी विद्यार्थी को परीक्षा देने से वंचित नहीं रखा गया, लेकिन, 255 विद्यार्थी किसी कारणवश परीक्षा में अनुपस्थित रहे। अब इस परीक्षा का परिणाम फरवरी अंत तक आएगा। इसमें पास होने वाले विद्यार्थियों का चयन जिलास्तरीय परीक्षा के लिए किया जाएगा। परीक्षा दो घंटे तक चलने के बाद दोपहर डेढ़ बजे संपन्न हुई।



किस केंद्र पर कितनी रही उपस्थिति

1- राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बाढड़ा
- कुल आवंटित छात्र : 348
- उपस्थित छात्र : 263

• अनुपस्थित छात्र: 85

2- राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बौंद कलां

- कुल आवंटित छात्र : 382
- उपस्थित छात्र : 297

- अनुपस्थित छात्र: 85
3- राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल चरखी दादरी
- कुल आवंटित छात्र : 468

- उपस्थित छात्र : 383

-अनुपस्थित छात्र : 75
वर्सन:
परीक्षा केंद्रों पर सुबह टीमों ने निरीक्षण किया और परीक्षा कक्ष की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। परीक्षा में विद्यार्थियों की 80 फीसदी उपस्थिति दर्ज की गई। चयनित छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षक उच्चस्तरीय प्रशिक्षण देंगे ताकि वे इंजीनियरिंग, मेडिकल और अन्य प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
-कृष्णा फोगाट, डीईओ, चरखी दादरी



फोटो-13

शहर स्थित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद
फोटो-14

सुपर-100 परीक्षा के मद्देनजर केंद्र का निरीक्षण करते बाढड़ा बीईओ जलकरण सिंह। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed