फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   93 percent target of vaccination met, five more villages 100 percent vaccine

टीकाकरण का 93 प्रतिशत लक्ष्य पूरा, पांच और गांव शत-प्रतिशत वैक्सीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
93 percent target of vaccination met, five more villages 100 percent vaccine
सीएमओ की अगुवाई में रानीला में जागरूकता अभियान चलाती टीम। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करवाने वाले गांवों की संख्या जिले में निरंतर बढ़ती जा रही है। सोमवार और मंगलवार को पांच और गांवों में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कार्य हो गया है। पांच गांवों में असावरी, बिरही खुर्द, निमड़ बडेसरा, मानकावास और छपार शामिल है। अब तक 25 गांव में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन हो चुका है। चरखी दादरी प्रदेश पहला जिला बन चुका है जिसके 25 गांवों में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन हो चुका है। वहीं, दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग अब तक वैक्सीनेशन का 93 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर चुका है।
विज्ञापन

कोरोनारोधी टीकाकरण को लेकर प्रतिदिन जिला में अच्छी खबरें सामने आ रही हैं। मंगलवार को जिला के असावरी, बिरही खुर्द और निमड़ बडे़सरा गांव में 100 प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन कर दिया गया। अब जिले के 25 गांव ऐसे हो गए हैं, जहां 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को वैक्सीन लगा दी गई है।
विज्ञापन

दादरी में जिस तेजी से वैक्सीनेशन किया गया है उससे दूसरों जिलों के लिए भी एक नजीर पेश हुई है। जिला में जनसंख्या के अनुसार लगभग 3 लाख 33 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और उसमें से अभी तक लगभग 3 लाख 9 हजार लोगों को वैक्सीन लगा दी गई है। दो लाख 55 हजार लोगों को पहली और लगभग 54 हजार लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के ये गांव बने मिशाल
अब तक जिले में गोविंदपुरा, किष्कंधा, मांढी पिरानू, बरसाना, भागेश्वरी, गोकल, पंचगांव, गुडाना अहीर, रामनगर, मौड़ी, कपूरी, ढाणी फौगाट, खेड़ी सनवाल, घसोला, मंदौली, भैरवी, भीड़ भैरवी, खोरड़ा, आर्यनगर, ढाणी सूरजगढ़, असावरी, बिरही खुर्द, निमड़ बडेसरा, मानकावास और छपार के शत-प्रतिशत ग्रामीणों ने वैक्सीनेशन करवाकर मिशाल पेश की है।
सीएमओ की अगुवाई में ग्रामीणों को किया जागरूक
सिविल सर्जन डॉ. सुदर्शन पंवार और जिला वैक्सीनेशन अधिकारी डॉ. आशीष मान मंगलवार को जिला के रानीला व अचीना गांव पहुंचे और वहां घर-घर जाकर ग्रामीणों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। गांव के लोगों को बताया कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन ही कारगर उपाय है। गांव के सभी 18 वर्ष से अधिक आयु के लोग वैक्सीन जरूर लगवाएं।
को- वाक्सीन की खेप आज पहुंचने की उम्मीद
को-वाक्सीन की कमी जिले में बनी हुई है और इसके चलते कई लोग दूसरी डोज नहीं लगवा पा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार कोविशील्ड का स्टॉक तो पर्याप्त है और लगातार वैक्सीनेशन कार्य जारी है। को-वाक्सीन की खेप बुधवार सुबह पहुंचने की उम्मीद है और इसके तुरंत बाद विभाग वैक्सीनेशन शुरू कर देगा।
- मंगलवार को 3319 लोगों को लगाई वैक्सीन
मंगलवार को जिला स्वास्थ्य विभाग ने 16 स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन करते हुए 3319 लोगों को कवर किया। 18 प्लस आयुवर्ग में 1900 लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई है। 45 प्लस आयुवर्ग में 1419 लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई। मंगलवार को सबसे अधिक वैक्सीनेशन सिविल अस्पताल में हुआ और यहां 569 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

जिलावासियों और प्रशासन के सहयोग से हमने 93 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है और 25 गांवों में अब तक शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हो चुका है। करीब 21 हजार लोग अब वैक्सीन लगवाने से वंचित हैं और उन्हें भी हम जल्द कवर कर लेंगे। मंगलवार को वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हमने अभियान भी चलाया।
डॉक्टर सुदर्शन पंवार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed