फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   90 tons of garbage picked up from the city, auto tippers reached outside the houses on the 13th day

शहर से उठा 90 टन कचरा, 13वें दिन घरों के बाहर पहुंचे ऑटो टिपर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
90 tons of garbage picked up from the city, auto tippers reached outside the houses on the 13th day
सिंघान मौहल्ला में कचरा उठान करने पहुंचा ऑटो टिपर। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। सफाई कर्मियों के हड़ताल खत्म कर छुट्टी के दिन रविवार को काम पर लौटने से नगर परिषद ने शहर में कचरा उठान कार्य शुरू करवा दिया है। काम पर लौटे सफाई कर्मचारियों ने पहले ही दिन शहर से करीब 90 क्विंटल कचरे का उठान किया। इतना ही नहीं 13वें दिन नगर परिषद के ऑटो टिपर कचरा लेने के लिए घरों के बाहर पहुंचे और इससे लोगों ने राहत की सांस ली। रविवार को सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक शहर में सफाई की गई।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद के सफाई कर्मचारी 19 अक्तूबर से हड़ताल पर थे और इसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ी हुई थी। 12 दिनों तक शहर से कचरा न उठने के चलते जगह-जगह गंदगी के ढेर लगने से शहरवासी परेशान थे। शनिवार देर शाम सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी। इन कर्मचारियों के काम पर लौटते ही नगर परिषद अधिकारियों ने रविवार सुबह से ही शहर में सफाई शुरू करवा दी।
विज्ञापन

सुबह 6 बजे करीब 180 सफाई कर्मचारियों को कचरा उठान करने के लिए शहर की गलियों और सड़कों पर उतारा गया। करीब 80 कर्मचारी मुख्यमार्गों पर लगाए गए जबकि 100 वार्डों में भेजे गए। कचरा उठान करने वाले नगर परिषद के सभी 24 वाहन सोमवार को ऑन रोड रहे और सामान्य दिन के मुकाबले इन वाहनों ने डंपिंग यार्ड के तीन गुना चक्कर लगाए। इसके बावजूद शाम 6 बजे तक शहर से करीब 90 टन कचरे का उठान हो पाया। अभी भी शहर में करीब 160 टन कचरा पड़ा होने का अनुमान है। रविवार को शहर के 9 अस्थायी डंपिंग प्वाइंट से कचरे का उठान हुआ। वहीं, नगर परिषद अधिकारियों का तर्क है कि सोमवार शाम या मंगलवार दोपहर तक पूरा शहर कवर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सामान्य दिन में शहर से उठता है 20 टन कचरा
सामान्य दिनों की अगर बात करें तो शहर से प्रतिदिन 20 टन कचरा निकलता है। रविवार को नगर परिषद कर्मचारियों ने 90 टन कचरा उठाया जो सामान्य दिनों के मुकाबले साढ़े चार गुना अधिक है। रविवार को नगर परिषद के पांच ट्रैक्टरों ने डंपिंग यार्ड के 55 और 19 ऑटो टिपर ने 57 चक्कर लगाकर शहर से कचरे का निस्तारण किया।
- राहत: सभी 21 वार्डों में पहुंचे ऑटो टिपर, घरों से निकला कचरा
पूरे शहर से तो एक दिन में कचरे का उठान नहीं हो पाया लेकिन डोर-टू-डोर कचरा उठान सेवा शुरू होने से लोगों को राहत मिली। सभी 21 वार्डों में नगर परिषद के 19 ऑटो टिपर पहुंचे। लोगों ने इनमें कई दिनों से घर के अंदर रखा गीला और सूखा कचरा डाला। रविवार को करीब 10 हजार से अधिक घरों से कचरे का उठान होने का अनुमान है।
लोग बोले: घरों से निकला कचरा, डंपिंग प्वाइंट भी हुए साफ
- मातृ-शिशु अस्पताल के सामने नगर परिषद का अस्थायी डंपिंग प्वाइंट है। कई दिनों से यहां कचरा पड़ा था लेकिन रविवार को नगर परिषद कर्मचारियों ने यहां पड़ा कचरा उठा लिया। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
-सुदेश वर्मा, दुकानदार
- घरों से कचरा उठान करने के साथ नगर परिषद कर्मचारियों ने डंपिंग प्वाइंट से भी कचरा उठा लिया है। इससे लोगों की परेशानी काफी हद तक कम हुई है। जल्द से जल्द पूरे शहर से कचरे का उठान होना चाहिए।

- मुकेश जैन, दुकानदार
शहर में सफाई हमने शुरू करवा दी है। रविवार को काफी एरिया कवर कर हमारे कर्मचारियों ने कचरे का उठान कर दिया है। अगर कोई क्षेत्र बचा है तो सोमवार शाम तक उसे भी कवर करवा दिया जाएगा।
-बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद

  मातृ-शिशु अस्पताल के समीप बने डंपिंग प्वाइंट से कचरा उठाती नगर परिषद टीम।

मातृ-शिशु अस्पताल के समीप बने डंपिंग प्वाइंट से कचरा उठाती नगर परिषद टीम।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed