फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   9 corona infected became healthy, 2 new cases were found

Charkhi Dadri News: 9 कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ, 2 नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
9 corona infected became healthy, 2 new cases were found
सिविल अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल देता व्यक्ति।
चरखी दादरी। जिले में लगातार आठवें दिन भी कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। शुक्रवार को दो नए मामले सामने आए हैं और इनमें एक महिला भी शामिल है। दूसरी ओर राहत की बात ये है कि शुक्रवार को एक दिन में 9 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि जिले में फिलहाल कोरोना के 24 केस सक्रिय हैं।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले शनिवार से जिले में लगातार कोरोना पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। पहले दिन शनिवार को तीन, दूसरे दिन 12, तीसरे दिन दो, चौथे दिन एक, पांचवें दिन 6, सातवें दिन 7 और आठवें दिन दो कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दादरी शहर और झोझूकलां क्षेत्र में कोरोना का एक-एक केस सामने आया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि वीरवार तक जिले में कोरोना के 31 सक्रिय केस थे। इनमें से 9 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। अब जिले में 24 सक्रिय केस हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 288 सैंपलों की रिपोर्ट आई और सभी निगेटिव मिली हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को तीन नए सैंपल लिए गए। अब 389 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से अपील है कि वो सावधानी बरतें और कोविड गाइडलाइन का पालन करे। जिले में लगातार कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। सजगता से ही बचाव का एकमात्र उपाय है।
-डॉ. कृष्ण कुमार, सीएमओ, चरखी दादरी



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed