फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   87 boxes of liquor and beer recovered

Charkhi Dadri News: दो वाहनों से शराब और बियर की 87 पेटियां बरामद

Mon, 29 Apr 2024 04:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 29 Apr 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
87 boxes of liquor and beer recovered
चरखी दादरी। गांव चरखी और खेड़ी बत्तर से पुलिस ने दो वाहनों से शराब और बियर की 87 पेटियां बरामद की हैं। दोनों आरोपी शराब और बियर की अवैध बिक्री करने के लिए इस खेप को ले जा रहे थे। सदर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अपराध की रोकथाम के लिए एचसी आनंद की टीम बाईपास मार्ग पर मौजूद थी। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि बिना नंबर प्लेट की पिकअप अवैध शराब और बियर लेकर दादरी की ओर आ रही है। वह रावलधी-भिवानी बाईपास से गुजरेगी। इसके बाद पुलिस ने बाईपास पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद वहां पहुंची बिना नंबर प्लेट की पिकअप को रोका गया। पुलिस ने गाड़ी का तिरपाल हटवाकर तलाशी ली तो उसमें से दो पेटी अंग्रेजी शराब, तीन पेटी देसी शराब और 16 पेटी बियर बरामद की। पुलिस ने शराब समेत वाहन जब्त कर धिकाड़ा निवासी महताब को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे आरोपी को पुलिस ने मानकावास निवासी नसीब को खेड़ी बत्तर के क्रशर जोन में दबोचा। उसकी बोलेरो से पुलिस ने दस पेटी बियर और 56 पेटी देसी शराब बरामद की। वह शराब रखने का लाइसेंस नहीं दिखा सका। इसलिए पुलिस ने शराब समेत वाहन जब्त कर आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed