फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   81,000 applied for Happy Card, 59,000 travelled

Charkhi Dadri News: हैप्पी कार्ड के लिए 81,000 आवेदन, 59,000 ने की यात्रा

Thu, 16 Jan 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 16 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
81,000 applied for Happy Card, 59,000 travelled
बस स्टैंड परिसर में बने काउंटर पर हैप्पी कार्ड लेने पहुंचे आवेदक।
चरखी दादरी। जिले के 81,000 लोगों ने हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है। इनमें से 65,892 हैप्पी कार्ड डिपो में पहुंच चुके हैं। 59,000 लोग कार्ड प्राप्त कर निशुल्क यात्रा कर चुके हैं। करीब 6,900 कार्डाें का वितरण अभी बाकी है जबकि 10,000 नए कार्ड जल्द ही जिला परिवहन विभाग के पास पहुंचने की उम्मीद है। हैप्पी कार्ड वितरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए पात्रों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

मार्च 2024 से डिपो की ओर से हैप्पी कार्ड वितरण प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसमें 1.80 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों को सूची में शामिल किया गया। परिवहन विभाग की ओर से एक साल से हैप्पी कार्ड योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे आने वाले लोगों को इसका लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन

दिसंबर 2024 तक हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन करने वाले पात्रों की संख्या करीब 80,000 है। दिसंबर तक विभाग के पास 65,892 कार्ड पहुंचे। इनमें से डिपो ने 59,000 लोगों को कार्ड बांटे हैं जबकि शेष 6,892 पात्रों को कॉल कर विभाग के कर्मचारी सूचित कर रहे हैं। इसके लिए विभाग ने बस स्टैंड परिसर में विशेष काउंटर लगाया है। इसमें सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कभी भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए पात्र व्यक्ति के पास हैप्पी कार्ड लेने का संदेश होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed