{"_id":"6431a6ef0e9707c9f70b5a56","slug":"81-thousand-rupees-cheated-from-woman-in-the-name-of-activating-credit-card-charkhidadri-news-c-21-1-101489-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट कराने के नाम पर महिला से 81 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट कराने के नाम पर महिला से 81 हजार रुपये ठगे
Sat, 08 Apr 2023 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर की विद्या विहार कॉलोनी निवासी एक महिला से क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट कराने के नाम 81 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। महिला ने इसकी शिकायत साइबर पुलिस थाने में दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि साइबर अपराधी ने उससे बैंक अधिकारी बनकर बात की।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला नीतू ने बताया कि वह मूल रूप से खानपुर खुर्द की रहने वाली है और अब वह दादरी के विद्या विहार कॉलोनी में रहती है। उसने बताया कि वह झाड़ली के अपरावा पॉवर प्लांट में नौकरी करती है। 16 फरवरी को उसके पास एक कॉल आई और उस व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड की आखिरी चार संख्या बताकर कार्ड एक्टिवेट कराने के लिए कहा। बात करने वाले शख्स ने उससे कहा कि वह मुुंबई एक्सिस बैंक ब्रांच से है और उसने यह प्रकिया एक्सिस मोबाइल एप के जरिये पूरी करने को कहा। इसके बाद उसने प्रकिया पूरी की, लेकिन आरोपी को अपना कोई ओटीपी नहीं बताया। महिला ने बताया कि 30 मार्च को उसके खाते से 4052 रुपये रुपये कट गए। इसके बाद उसने दादरी ब्रांच में जाकर पता किया तो उसके क्रेडिट कार्ड से 81038 रुपये की धोखाधड़ी होने की बात सामने आई। अब उसने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी का पता लगाकर कार्रवाई करने और पैसे वापस कराने की मांग की है।
6 अप्रैल को भी सामने आए थे चार केस
6 अप्रैल को भी चार लोगों ने थाने में ठगी का केस दर्ज कराए थे। इनसे आरोपियों ने महाराज बनकर और उनके परिचितों की डीपी लगाकर ठगी की गई। उनसे आरोपियों ने कुल 1.10 लाख रुपये ठगे थे। इनमें से एक शिक्षक से 17 हजार, रिटायर्ड सैनिक से चालीस हजार, एक सैनिक से 19 हजार और एक व्यक्ति से 34 रुपये ठगे गए। अब पुलिस इन केसों की भी जांच कर रही है।