{"_id":"63b8656d1c407926ca540136","slug":"80-year-old-platform-to-be-elevated-work-begins-charkhidadri-news-hsr6517358172","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 80 साल पुराना प्लेटफार्म होगा ऊंचा, काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 80 साल पुराना प्लेटफार्म होगा ऊंचा, काम शुरू
विज्ञापन
प्लेटफार्म नंबर दो के नवीनीकरण कार्य में जुटे श्रमिक।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। रेलवे स्टेशन परिसर पर करीब 80 साल पहले प्लेटफार्म की कायाकल्प होगी। रेलवे ने इस प्लेटफार्म को ऊंचा उठाने का काम शुरू करवा दिया है। यह कार्य करीब छह माह में पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ने व उतरने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। यात्री कई बार अधिकारियों के समक्ष प्लेटफार्म नंबर दो नीचा होने की समस्या रख चुके थे।
बता दें कि दादरी रेलवे स्टेशन 1942 में बना था। उसी दौरान यहां एक प्लेटफार्म बनाया गया था। यह प्लेटफार्म काफी नीचा पड़ गया है और इसके चलते यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ने और उतरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। करीब दो साल पहले ही रेलवे ने प्लेटफार्म संख्या में विस्तार करते हुए एक नया प्लेटफार्म भी बनाया है। उसी ऊंचाई ठीक है और इसे प्लेटफार्म नंबर एक नाम दिया गया है। वहीं, नए प्लेटफार्म का निर्माण होने के बाद पुराने प्लेटफार्म को दो नंबर नाम दिया गया।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर दो नीचा पड़ने की समस्या का समाधान कराने के लिए गत बुधवार से काम शुरू करवा दिया गया है। यह कार्य जून तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद प्लेटफार्म की सुविधाओं में भी विस्तार करने पर फोकस रहेगा।
विज्ञापन
- साढ़े चार हजार यात्री करते हैं सफर
दादरी के जिला बनने और कुछ ट्रेनों का ठहराव होने के बाद रेलवे स्टेशन पर यात्री संख्या बढ़ी है। रेलवे विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस समय प्रतिदिन करीब साढ़े चार हजार लोग दादरी रेलवे स्टेशन से हिसार और रेवाड़ी की तरफ सफर करते हैं।