फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   8 percent mustured bought

Charkhi Dadri News: अनाज मंडियों में अब तक 8 फीसदी सरसों की हुई खरीद

Mon, 31 Mar 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 31 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
8 percent mustured bought
अनाज मंडी में लगी आवक बढ़ने के साथ परिसर में रखी सरसों की ढेरियों पर मंडराते कबूतर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले की अनाज मंडियों में अब तक 59,879 क्विंटल सरसों आ चुकी है। इसमें से अब तक 8.71 फीसदी सरसों की खरीद हो चुकी है। उठान प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो पाई है। शेड के नीचे सरसों की ढे़रियां लग रही हैं। एजेंसी उठान कार्य में ढील बरत रही है।
दादरी अनाज में मंडी में 41,279 क्विंटल सरसों की आवक हुई और 1823 किसान मंडी में आ चुके हैं। मंडी में शेड के नीचे और बाहर सरसों की ढेरियां लगनी शुरू हो चुकी हैं। मंडी में अब तक उठान के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इसमें से केवल 8.62 फीसदी सरसों की ही खरीद हो पाई है। 91.38 फीसदी सरसों अभी खरीद के इंतजार में है।
विज्ञापन

वहीं, झोझूकलां मंडी में 9212 क्विंटल सरसों की आवक दर्ज की गई है। अब तक 50 क्विंटल सरसों की ही खरीद संभव हो पाई है। वहीं, मंडी में 99.46 प्रतिशत सरसों की खरीद होनी बाकी है। उठान कार्य अभी यहां भी शुरू नहीं हुआ है। खरीद की बात करें तो कुल सरसों की आवक की एक फीसदी भी खरीद नहीं हो पाई है जबकि 13 दिन में 358 गेटपास काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह, बाढड़ा अनाज मंडी में 9388 क्विंटल सरसों पहुंच चुकी है। 1610 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है। यहां सबसे अधिक खरीद हुई है। इसका प्रतिशत 17.14 रहा है जबकि उठान कार्य इसमें भी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed