{"_id":"69503f904fb62ab8f00269ab","slug":"7450-bags-of-urea-reached-20-pacs-committees-distribution-started-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-149356-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 20 पैक्स समितियों में पहुंचे यूरिया के 7450 बैग, वितरण हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 20 पैक्स समितियों में पहुंचे यूरिया के 7450 बैग, वितरण हुआ शुरू
Sun, 28 Dec 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
नगर स्थित जमींदारा सोसायटी कार्यालय में रखे यूरिया खाद के बैग।
चरखी दादरी। दादरी जिले में शनिवार को 7450 बैग यूरिया खाद पहुंची है। इस बार खाद शहर के अलावा गांवों में स्थित 20 पैक्स समितियों में भी भेजी गई है। यूरिया खाद का वितरण शुरू कर दिया गया है। इस खेप का वितरण होने के बाद यूरिया खाद की इतनी खपत नहीं रहेगी क्योंकि सरसों की पहली व दूसरी सिंचाई हो चुकी है। ऐसे में सिंचाई के साथ सरसों में यूरिया की खाद का छिड़काव किसान कर चुके हैं। अब तो गेहूं की फसल में यूरिया का छिड़काव करेंगे।
नगर की पुरानी अनाज मंडी स्थित जमींदारा सोसायटी कार्यालय में शनिवार से खाद बांटना शुरू कर दिया है। अब किसानों की लाइन नहीं लग रही है। सोसायटी कार्यालय में 1250 बैग यूरिया खाद पहुंची है। इस बार गांव बाढड़ा, अटेला, हुई, कादमा, रानीला, रावलधी, झोझू कलां, धनासरी, जेवली, बेरला, कारी धारणी, कादमा, छपार, नांधा व चांदवास स्थित पैक्स समितियों में भी खाद भेजी गई है। मेरी फसल, मेरा पोर्टल पर दर्ज जमीन के विवरण के हिसाब से यूरिया वितरित की जा रही है।
रबी सीजन में जिले मेंं मार्च 2026 तक 33,000 मीट्रिक टन यूरिया खाद की जरूरत है। जिले का कृषि योग्य कुल रकबा एक लाख 22 हजार 378 हेक्टेयर क्षेत्र है। अब तो गेहूं की पछेती बिजाई का समय भी बीत चुका है। किसान गेहूं की बिजाई का काम पूरा कर चुके हैं। वैसे तो यूरिया खाद की जरूरत जनवरी माह तक बनी रहेगी। जनवरी माह में नाममात्र की खपत ही रहेगी। जनवरी माह में करीब पांच हजार एमटी यूरिया खाद की जरूरत रहेगी। फरवरी माह में एक हजार एमटी यूरिया की जरूरत रहेगी।
विज्ञापन
7450 बैग यूरिया खाद पहुंची है। खाद का वितरण शुरू कर दिया गया है। करीब 20 पैक्स समितियों में भी खाद भेजी गई है ताकि किसानों को अपने नजदीक ही खाद उपलब्ध हो सके।
-कृष्ण कुमार, एसडीओ, कृषि विभाग, दादरी।