फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   719 health workers get vaccinated at eight centers, 98% target achieved

आठ केंद्रों पर 719 स्वास्थ्यकर्मियों ने करवाया टीकाकरण, 98 प्रतिशत लक्ष्य किया हासिल

Sat, 23 Jan 2021 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
719 health workers get vaccinated at eight centers, 98% target achieved
जिला स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को मेगा टीकाकरण राउंड का 98 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक आठ केंद्रों पर 719 स्वास्थ्यकर्मियों ने टीकाकरण करवाया। स्वास्थ्य विभाग को 734 स्वास्थ्यकर्मियों को कोविशील्ड की डोज देने का लक्ष्य मिला था।
विज्ञापन

जिला वैक्सीनेशन अधिकारी आशीष मान ने बताया कि झोझूकलां और गोपी सीएचसी पर 100 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य हासिल किया गया। शुक्रवार को संपन्न मेगा राउंड के बाद जिले के 1279 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना की पहली डोज ले चुके हैं। शुक्रवार को मेगा राउंड में अधिक से अधिक कर्मचारी कवर करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने आठ स्वास्थ्य केंद्रों को टीकाकरण केंद्र बनाया। झोझूकलां और गोपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत हड़ौदी, रानीला, अचीना, माई कलां और छपार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ शहर के मातृ-शिशु अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग शुक्रवार को 98 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने में कामयाब रहा। मेगा राउंड को सफल बनाने के लिए सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने वीरवार को स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

जानिए....कहां कितने कर्मचारियों ने करवाया टीकाकरण
मातृ-शिशु अस्पताल में 70 में से 69 कर्मचारियों ने टीकाकरण करवाया। अचीना पीएचसी पर 100 में से 98, रानीला पीएचसी पर 94 में से 78, गोपी सीएचसी पर 100 में से 105 ने, हड़ौदी पीएचसी पर 100 में से 102 ने, झोझूकलां सीएचसी में 100 में से 103, माईकलां पीएचसी पर 100 में से 98, छपार पीएचसी पर 70 में से 66 ने टीकाकरण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ते ये रही है पांच सेशन की स्थिति
स्वास्थ्य विभाग ने अब तक पांच सेशन लगाकर टीकाकरण किया है जिसमें सबसे अधिक पांचवे सेशन में हुआ है। पहले सेशन में 181, दूसरे में 50, तीसरे सेशन में 222, चौथे सेशन में 107 स्वास्थ्यकर्मियों ने टीकाकरण करवाया। पांचवे सेशन में 719 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हुआ।
ओवरऑल लक्ष्य से तीन प्रतिशत पीछे अभी जिला
दादरी जिले में 2739 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन दी जानी है। पहले पांच सेशन विभाग को 1317 स्वास्थ्यकर्मियों को कवर कर था। विभाग ने शुक्र्रवार तक इन पंाच सेशन का 97 फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया ै है । जिला शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने से अभी तीन प्रतिशत ही पीछे है, जबकि अन्य जिलों में यह रेट बेहद कम है।

टीकाकरण का मेगा सेशन सफल रहा और किसी स्वास्थ्यकर्मी को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। शुक्रवार को 734 में से 719 स्वास्थ्यकर्मियों ने वैक्सीनेशन करवाया। अब तक जिले में 1279 कर्मचारी वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed