फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   71 percent of the villages in the district are drug-free, all panchayats have installed boards

Charkhi Dadri News: जिले के 71 प्रतिशत गांव नशामुक्त, सभी पंचायतों ने लगाए बोर्ड

Sat, 22 Mar 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 22 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
71 percent of the villages in the district are drug-free, all panchayats have installed boards
डुडीवाला किशनपुरा पंचायत की ओर से लगाया गया नशा मुक्त गांव का बोर्ड और मौके पर पहुंचे एसपी अर्श
चरखी दादरी। जिले के 71 प्रतिशत गांव अब तक नशामुक्त घोषित हो चुके हैं। शुक्रवार को जिला पुलिस ने आठ गांवों को नशामुक्त घोषित किया। अब जिले के 172 में से 123 गांव नशामुक्त घोषित हो गए हैं। सभी में ग्राम पंचायत की ओर से नशामुक्त गांव के बोर्ड लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को दादरी पुलिस ने तिवाला, शीशवाला, बरसाना, मैहड़ा, अटेला नया, अटेला कलां, अटेला खुर्द व असावरी गांव को नशामुक्त घोषित किया। इतना ही नहीं, एसपी अर्श वर्मा इन गांवों के मौजिज लोगों को बधाई देने पहुंचे। उन्होंने उनसे संवाद भी किया। वहीं, मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए एसपी ने तिवाला गांव में आयोजित रक्तदान शिविर में भी शिरकत की। साथ ही मेरा गांव-नशामुक्त गांव...अभियान में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

अर्श वर्मा ने कहा कि दादरी जिले को नशामुक्त बनाने का अभियान निरंतर जारी है। सरकार के निर्देशों पर पुलिस विभाग की ओर से चलाई जा रही मुहिम को जिलावासियों का सहयोग मिल रहा है। इसका नतीजा है कि 172 गांवों में से 123 गांव नशामुक्त बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंचों के साथ की बैठक
एसपी अर्श वर्मा ने शुक्रवार को तिवाला गांव में सरपंचों और मौजिज लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य हर गांव, हर शहर और अंततः हर जिले को नशामुक्त करना है। इसके लिए हमें मिलकर काम करना होगा। हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह इस मुहिम में योगदान दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed