{"_id":"60fb1ae38ebc3e5873115e04","slug":"70-potholes-built-on-400-meter-long-road-charkhidadri-news-hsr606918051","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 मीटर लंबी सड़क पर बने 70 गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 मीटर लंबी सड़क पर बने 70 गड्ढे
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के रंगीला मंदिर क्षेत्र का महेंद्रगढ़ रोड से जुड़ाव करने वाला लिंक रोड जर्जर हो चुका है। करीब 400 मीटर लंबी सड़क पर 70 से अधिक गड्ढे बने हुए हैं। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। इस सड़क से प्रतिदिन करीब तीन हजार वाहन चालक गुजरते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि निर्माण के बाद से ही अधिकारियों ने इसकी सुध नहीं ली है। लोगों ने जिला प्रशासन से सड़क का पुनर्निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की है।
रंगीला मंदिर के समीप स्थित पंचनंद चौक से महेंद्रगढ़ रोड की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी ने चार वर्ष पहले करवाया था। यह शहर की व्यस्तम सड़कों में से एक है। प्रतिदिन यहां तीन हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। इसके रखरखाव की जिम्मेदारी नगर परिषद को दी गई है। इस मानसून की चार बारिश के बाद ही सड़क जर्जर हो गई है। यहां रोड़ियां उखड़ने से गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिनसे हादसों का अंदेशा भी बना रहता है। लोगों का कहना है कि करीब एक साल पहले सड़क टूटनी शुरू हुई थी, लेकिन शिकायतों के बावजूद पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
रोड़ियां उखड़ने से गड्ढों का आकार बढ़ गया
लोगों ने बताया कि अब बारिश के चलते रोड़ियां उखड़ने से गड्ढों का आकार बढ़ गया है और रात के समय वाहन चालकों के हादसों का शिकार होने का अंदेशा बना हुआ है। लोगों ने बताया कि स्कूल और कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी इसी रास्ते से गुजरते हैं और उन्हें भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साइकिल लेकर इस मार्ग से गुजरकर स्कूल पहुंचने की डगर विद्यार्थियों के लिए आसान नहीं है और हालात से वाकिफ होते हुए भी विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
लोग बोले- पुनर्निर्माण होने तक गड्ढों को भरवाकर राहत दे विभाग
सड़क जर्जर हो चुकी है और पीडब्ल्यूडी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। विभाग को जल्द से जल्द सड़क का पुनर्निर्माण कार्य शुरू करवाना चाहिए और तब तक गड्ढों को भरकर वाहन चालकों को राहत देनी चाहिए।
पवन शर्मा
यह शहर की व्यस्तम सड़कों में से एक है तो महेंद्रगढ़ मुख्यमार्ग से जुड़ाव करती है। लोग पिछले लंबे समय से सड़क के पुनर्निर्माण की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक मांग परवान नहीं चढ़ी है। यहां से गुजरते समय लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।
सुरेश कुमार
सड़क पर कई गड्ढे तो बेहद गहरे हैं और रात के समय दुपहिया वाहन का इनमें टायर जाने से हादसे का अंदेशा रहता है। लोग विभाग को स्थिति से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद समस्या के समाधान की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा।
राजकुमार
सड़क पर हर पांच कदम की दूरी में गड्ढे बने हुए हैं जिनके चलते वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण करवाने के बाद से विभाग ने इसकी सुध नहीं ली है और यहां से गुजरने वाले लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
राजेश
रंगीला मंदिर से महेंद्रगढ़ रोड की ओर जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त होने की शिकायत हमें मिली है। बारिश के मौसम के कारण काम शुरू नहीं करवा पाए। मौसम अनुकूल होते ही सड़क निर्माण का कार्य करवा दिया जाएगा। इसका निर्माण पीडब्ल्यूडी ने करवाया था जबकि रख-रखाव की जिम्मेदारी नगर परिषद की है।
अजय कुमार, जेई नगर परिषद