{"_id":"67d1bec8303738e6dd017c9d","slug":"7-thousand-stolen-from-temple-danpatra-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-133245-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मंंदिर के दानपात्र से 7 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मंंदिर के दानपात्र से 7 हजार रुपये चोरी
Wed, 12 Mar 2025 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 12 Mar 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
फोटो-16
गांव समसपुर मंदिर में चोरी के बाद जाते चोर। स्रोत : सीसीटीवी
- समसपुर गांव स्थित मंदिर को चोर ने बनाया निशाना, पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव समसपुर से चोर ने मंदिर से दानपात्र उखाड़कर 7 हजार रुपये चोरी कर लिए। इसकी शिकायत मंदिर कमेटी ने पुलिस को दी है। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कमेटी के सदस्य अरुण कुमार ने बताया कि उनके गांव में बाबा समाध मंदिर है। इसमें दानपात्र रखा हुआ है। कमेटी इसको महीने में एक बार खोलती है। कमेटी ने भंडारा होने पर 11 फरवरी को दानपात्र खोलकर इसमें से रुपये निकाले थे। इसके बाद शिवरात्रि तक करीब 7 हजार रुपये का दान आया था। पात्र में ही रखा था। शिवरात्रि के दो दिन बाद 28 फरवरी की सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो दानपात्र नहीं दिखा। इसके बाद उन्होंने कमेटी को इसकी जानकारी दी।
कमेटी ने सीसीटीवी की जांच की तो एक युवक रात 2:04 बजे मंदिर में प्रवेश करता है। इसके बाद 2:43 मिनट पर दानपात्र उखाड़कर अपने साथ ले जाता है। बाद में कमेटी ने मंदिर में जांच की तो पीछे की साइड में दानपात्र पड़ा मिला। इसमें से दानराशि चोरी मिली।
विज्ञापन
चोर की तलाश के लिए कमेटी ने गांव के सीसीटीवी की जांच की तो चोर रुपये लेकर गांव की आटा चक्की और फिर मछली पालन क्षेत्र की ओर बने बीहड़ में जाता दिखाई दिया।
इसके बाद चोर का पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। सदर थाना एसएचओ दिव्यांशी सिंगला व एएसआई पवन कुमार ने मौके का मुआयना कर साक्ष्य एकत्र किए।