फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   7 public toilets will be built in the city with 60 lakhs, the shortage will be overcome

Charkhi Dadri News: शहर में 60 लाख से बनेंगे 7 सार्वजनिक शौचालय, कमी होगी दूर

Sun, 20 Apr 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 20 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
7 public toilets will be built in the city with 60 lakhs, the shortage will be overcome
शहर में बना सार्वजनिक शौचालय।
चरखी दादरी। शहर में नगर परिषद की ओर से जल्द ही नए 7 सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएंगे, जिनमें 5 आकांक्षी और दो साधारण हैं। इनके निर्माण पर करीब 60 लाख रुपये लागत आएगी। दो शौचालयों के निर्माण की निविदा आमंत्रित कर दी गई है जबकि 5 आकांक्षी शौचालय की निविदा अगले सप्ताह आमंत्रित की जाएगी। सातों शौचालयों की जगह का चयन पहले किया जा चुका है।
विज्ञापन

फिलहाल, शहर में 12 सार्वजनिक शौचालय हैं। शहरवासी इनकी संख्या बढ़ाने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। अब जाकर लोगों की यह मांग परवान चढ़ती नजर आ रही है। इसके लिए दो माह पहले ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त शौचालयों का निर्माण कराने का प्रारूप तैयार किया गया था। स्वच्छता मिशन के तहत शहर में सार्वजनिक शौचालयों की संख्या बढ़ाने की योजना बढ़ाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा गया था। इसके बाद आकांक्षी शौचालय निर्माण के लिए 56 लाख का बजट मिला और अब नगर परिषद ने निविदा आमंत्रित करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं, शहर में दो साधारण सार्वजनिक शौचालय भी बनाए जाएंगे। इनकी निविदा करीब एक सप्ताह पहले आमंत्रित की जा चुकी है और जल्द ही निविदा खोलकर नगर परिषद अधिकारी धरातल पर काम शुरू करवाएंगे। वहीं, सार्वजनिक शौचालय बनने के बाद लोगों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बनेंगे आकांक्षी शौचालय

स्वच्छ भारत मिशन जिला प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि मॉडर्न शौचालय निर्माण के लिए जगह चिह्नित की जा चुकी हैं। योजना के अनुसार, रोज गार्डन के अंदर, एमसी कार्यालय, कोर्ट कॉम्प्लेक्स, परसराम हेतराम स्कूल के पास और तिकोना पार्क क्षेत्र में शौचालय बनाए जाएंगे।



शहर में यहां पहले से बने हैं शौचालय

कॉलेज मोड़, रेलवे मोड़, अनाज मंडी के पिछली तरफ, पुरानी सब्जी मंडी के पास, एमसीएच के पास, कोर्ट के सामने, तिकोना पार्क पर, वाल्मीकि बस्ती व रेलवे रोड पर सार्वजनिक शौचालय बने हुए हैं।



11 लाख से अधिक आएगी एक के निर्माण पर लागत

नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि एक आकांक्षी यानी एस्पीरेशनल शौचालय निर्माण पर करीब 11 लाख से अधिक लागत आएगी। इसमें अत्याधुनिक टॉयलेट सीट समेत ब्रेस्ट फीडिंग कॉर्नर आदि सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।





एस्पीरेशनल टॉयलेट निर्माण के टेंडर अगले सप्ताह आमंत्रित कर दिए जाएंगे जबकि दो साधारण सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण के टेंडर आमंत्रित कर चुके हैं। करीब 60 लाख से शहर में सात नए शौचालय बनेंगे।
-सुंदर श्योराण, एक्सईएन, दादरी नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed