फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   7 minute ola fall

Charkhi Dadri News: खेतां में 7 मिनट गिरे ओले, ईब दाना मै भी हौगे रौले

Thu, 13 Mar 2025 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 13 Mar 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
7 minute ola fall
कादमा गांव में वीरवार को गिरे ओले। संवाद
प्रस्तावित लीड
विज्ञापन

::::::::
फोटो 27
कादमा गांव में वीरवार को गिरे ओले। संवाद
फोटो 28
कांहड़ा गांव के खेत में हुई ओलावृष्टि। संवाद

- रबी सीजन की फसल ने तीसरी बार झेली ओलावृष्टि की मार, किसान की पैदावार से लागत खर्च निकलने की बची उम्मीद भी टूटी
- कादमा और बाढड़ा क्षेत्र के करीब दस गांवों में गिरे ओले, फसलों व सब्जियों की खेती को नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/कादमा। जिले के कई गांवों में वीरवार को बारिश के साथ ओले गिरे। इससे फसलों को नुकसान हुआ है। करीब सात मिनट तक ओले गिरे और इनसे किसानों की अच्छी पैदावार पाने की उम्मीद भी धूमिल हो गई। इस समय सरसों व गेहूं की फसलें पकी हुई हैं। सरसों की कटाई तो शुरू होने वाली है।
क्षेत्र में 27 व 28 दिसंबर को भी ओले गिरे थे। इससे 35 गांवों में 25 हजार एकड़ क्षेत्र में सरसों, गेहूं व अन्य फसलों में 25 से 75 प्रतिशत तक नुकसान हुआ था। सरसों में 50 से 75 प्रतिशत तक नुकसान हुआ था। इसकी राजस्व विभाग सामान्य गिरदावरी भी कर चुका है। किसानों से क्षतिपूर्ति पोर्टल पर नुकसान का विवरण भी दर्ज करवाया जा चुका है।
विज्ञापन

उसके बाद एक मार्च को ओले पड़े थे। इससे करीब 12 गांवों में 13 हजार एकड़ में नुकसान हुआ। अब वीरवार को मौसम ने फिर करवट ली। सुबह आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर तक धूप खिली। उसके बाद वीरवार शाम को तीन बजे गांव कादमा, ऊण, बडेसरा, कांहड़ा, नीमड़, गुडाना, हंसवास कलां, गोपी, भांडवा व दगड़ोली सहित कई गांवों में ओले गिरे। ओलों की मार से सरसों, गेहूं व सब्जी की खेती में नुकसान हुआ है। इस समय फसलें पकी हुई हैं। ऐसे में और भी ज्यादा नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- किसान बोले- सरकार खराब फसलों का दे उचित मुआवजा
गांव कादमा की महिला सरपंच चांदपति, महेश कुमार, किसान रविंद्र, विवेक कुमार, रणबीर सिंह, सुरेंद्र, सोमवीर व महासिंह ने बताया कि ओले करीब सात मिनट तक गिरे। खेतों में सफेद चादर बिछ गई थी। इन किसानों ने सरकार से मुआवजा दिए जाने की मांग की है। किसानों ने प्राकृतिक आपदा से पहले हुए नुकसान की भी भरपाई करने की मांग की है।
वर्सन:
रबी सीजन की फसल ने तीसरी बार ओलावृष्टि झेली है। इसके चलते किसानों की फसल में काफी नुकसान हुआ है। सरकार को ओलावृष्टि का जल्द मुआवजा देना चाहिए। किसानों का प्राकृतिक आपदा का कई फसलों का मुआवजा बकाया है।

-जगबीर घसोला, प्रदेश संयोजक, एमएसपी किसान मोर्चा

वर्सन:
सोमवार को ओलावृष्टि प्रभावित गांवों का टीम दौरा करेगी। उस दौरान किसानों के खेतों में जाकर नुकसान का जायजा लिया जाएगा। रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
-कृष्ण कुमार, एसडीओ, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed