फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   670 youth registered in the fair, 340 got employment

Charkhi Dadri News: 670 युवाओं ने करवाया मेले में पंजीकरण, 340 को मिला रोजगार

Fri, 20 Jun 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 20 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
670 youth registered in the fair, 340 got employment
फोटो-25 रावलधी आईटीआई में एसडीएम का स्वागत करते हुए प्राचार्य व अनुदेशक। संवाद
चरखी दादरी। गांव रावलधी स्थित आईटीआई संस्थान में शुक्रवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह मेला संस्थान के प्रधानाचार्य अनिल दलाल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें देशभर की 22 नामी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मेले में कुल 670 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 340 युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर प्राप्त हुए।
विज्ञापन

रोजगार मेले का शुभारंभ एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने किया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला रोजगार अधिकारी शशि आर्य ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर प्राचार्य अनिल दलाल और श्रीनिवास ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने मेले में शामिल विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर उन्हें ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन भविष्य में भी जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

संस्थान के कनिष्ठ शिक्षुता एवं रोजगार अधिकारी समीर ने बताया कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में रोजगार प्राप्त करने के लिए युवाओं के पास व्यावहारिक कौशल होना आवश्यक है, जिस पर आईटीआई में विशेष रूप से ध्यान दिया जाता है। कार्यक्रम के दौरान वर्ग अनुदेशक राजेंद्र दहिया, कृष्ण कुमार, विकास कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed