फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   65 percent subsidy on paddy straw supply

Charkhi Dadri News: पैडी स्ट्रा सप्लाई शृंखला पर मिल रहा 65 प्रतिशत अनुदान

Tue, 05 Aug 2025 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 05 Aug 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
65 percent subsidy on paddy straw supply
- पात्र आवेदक 7 अगस्त तक अपलोड करें सभी दस्तावेज, पहले 15 जुलाई थी आवेदन की अंतिम तिथि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से वर्ष 2025-26 के लिए फसल अवशेष प्रबंधन के तहत पैडी स्ट्रा सप्लाई शृंखला पर 65 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 7 अगस्त किया गया है।
उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से इससे पूर्व आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 निर्धारित की गई थी, लेकिन, अब त्रुटिपूर्ण आवेदनों को संशोधित करने व नए आवेदनों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाते हुए 7 अगस्त तक अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

योजना के तहत आवेदन करते समय प्रोजेक्ट की कुल लागत न्यूनतम एक करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये होनी चाहिए। साथ ही आवेदक को प्रति वर्ष दो हजार से साढ़े चार हजार मीट्रिक टन धान अवशेषों के प्रबंधन की क्षमता दिखानी होगी। प्रोजेक्ट में विभागीय हिदायतों के एनेक्सचर-4 की ए व बी टेबल के अनुसार कृषि यंत्र एवं मशीनरी शामिल होना अनिवार्य है, जिसमें अधिकतम तीन ट्रैक्टर ही प्रस्तावित किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- त्रुटि मिलने पर नहीं मिलेगा दूसरा मौका
विभाग के सहायक कृषि अभियंता ने बताया कि सभी दस्तावेज जैसे-प्रोजेक्ट रिपोर्ट, जीएसटी विवरण, बैंक लोन की स्वीकृति रिपोर्ट आदि विभागीय पोर्टल पर सही एवं पूर्ण रूप से अपलोड करवाई जानी अनिवार्य है। अपूर्ण अथवा त्रुटिपूर्ण दस्तावेज पाए जाने पर कोई दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। आवेदन करने के उपरांत पोर्टल पर अपलोड किए गए सभी दस्तावेजों की स्वयं हस्ताक्षरित प्रतियां अनिवार्य रूप से सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में जमा करवानी होगी। पात्र आवेदक इस योजना का पूरा लाभ उठाने के लिए निर्धारित समय से पहले अपने आवेदन पूर्ण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed