फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   65 lakh to 84 beds will be equipped with oxygen facility in civil hospital

सिविल अस्पताल में 65 लाख से 84 बेड होंगे ऑक्सीजन सुविधा से लैस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
65 lakh to 84 beds will be equipped with oxygen facility in civil hospital
फोटो 01 सिविल अस्पताल के वार्ड में बेड पर लगे ऑक्सीजन प्वाइंट। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अब सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन सुविधायुक्त बेड की संख्या बढ़ाने जा रहा है। विभाग 84 बेड पर इंटिग्रेटिड ऑक्सीजन आपूर्ति शुरू करेगा। इसके लिए सरकार की ओर से 65 लाख रुपये का बजट भी जार कर दिया गया है। यह योजना सिरे चढ़ने के बाद सिविल अस्पताल के 106 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा हो जाएगी। बेड पर ऑक्सीजन प्वाइंट देने का कार्य पीडब्ल्यूडी की इलेक्ट्रिकल शाखा से करवाया जाएगा और विभाग इस संबंध में पहले ही फाइल भेज चुका है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में फिलहाल 22 बेड ऑक्सीजन सुविधा से लैस हैं। सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन बेड बढ़ाने के लिए विभाग ने करीब तीन माह पहले प्रपोजल तैयार कर हेड ऑफिस भेजा था। सरकार ने स्वीकृति देते हुए 65 लाख का बजट जारी कर दिया है। यह बजट स्वास्थ्य विभाग पीडब्ल्यूडी को देगा, जिसके जरिये अस्पताल के बेड पर ऑक्सीजन प्वाइंट तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की सिविल अस्पताल के साथ मातृ-शिशु अस्पताल के वार्डों में इंटिग्रेटिड ऑक्सीजन सप्लाई की योजना भी है। मातृ-शिशु अस्पताल में ऑक्सीजन प्वाइंट पर करीब 84 लाख रुपये खर्च आना प्रस्तावित है। पहले चरण में विभाग सिविल अस्पताल और दूसरे चरण में एमसीएच को कवर करेगा। यह सुविधा शुरू होने के बाद वार्डों में ऑक्सीजन सिलिंडर रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट तैयार, नहीं रहेगी इस बार किल्लत
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जिले में ऑक्सीजन की दैनिक खपत तीन एमटी तक पहुंच गई थी। इसके लिए प्रशासन ने दूसरे जिलों से ऑक्सीजन सिलिंडर का प्रबंध कर काम चलाया था। दूसरी लहर के दौरान विभाग के पास ऑक्सीजन सिलिंडर की भी कमी थी, लेकिन अब तक 849 ऑक्सीजन सिलिंडर हैं । दूसरी ओर सिविल अस्पताल में करीब एक करोड़ की लागत से ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो चुका है।
जिले में अब 945 बेड की है व्यवस्था
कोरोना की पहली लहर से पहले करीब 200 बेड ही थे। अब बेड संख्या 945 पहुंच चुकी है। इनमें सेमिफोलर बेड भी शामिल हैं। जिले में इस समय 460 नॉन ऑक्सीजन और 485 ऑक्सीजन बेड हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एमसीएचस के अलावा पीएचसी और सीएचसी पर भी ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचा दिए हैं।

वर्जन::
बेड पर इंटिग्रेटिड ऑक्सीजन आपूर्ति लिए विभाग के पास बजट आ चुका है और यह कार्य पीडब्ल्यूडी इलेक्ट्रिकल शाखा को करना है। उम्मीद है कि फरवरी के मध्य तक योजना पर काम पूरा हो जाएगा। एमसीएच में ऑक्सीजन सुविधायुक्त बेडों की संख्या बढ़ाई जाएगी। डॉ. संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed