फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   625 saplings planted in 25 villages

Charkhi Dadri News: संगठन ने 25 गांवों में लगाए 625 पौधे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
625 saplings planted in 25 villages
बौंदकलां में पौधरोपण करते ग्रामीण। 
चरखी दादरी। मानसून सीजन में जिले को हरा-भरा बनाने के लिए मॉडल जिला बनाओ संगठन ने पौधरोपण अभियान शुरू किया है। पहले ही दिन संगठन ने 25 गांवों में सार्वजनिक स्थानों पर 625 पौधे लगाए हैं। प्रत्येक गांव में संगठन ने 25-25 पौध लगाकर ग्रामीणों को इनके संरक्षण की जिम्मेदार सौंपी।
विज्ञापन

संगठन युवा विंग अध्यक्ष एडवोकेट अनिल साहू ने बताया कि शनिवार को बौंदकला, बौंदखुर्द, रणकौली, ऊण, निमड़ी, मालपोश, सांजरवास, फौगाट, सांकरोड, लांबा, कोहलावास, मिसरी, जयश्री, कमोद, मिर्च, सौंप, कासनी, रावलधी, झिंझर, खातीवास, अचीना, बिगोवा, बास, सांवड़, हिंडोल, समसपुर, भागेश्वरी, लोहरवाड़ा में पौधरोपण अभियान चलाया गया। अनिल साहू ने बताया कि मानसून सीजन के लिए संगठन ने जिले में एक लाख पौध रोपित करने का लक्ष्य रखा है, जिसे लोगों की मदद से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 30 जून को गांव रानीला में अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 1400 पौधे रोपित किए जाएंगे। शनिवार को चलाई गई मुहिम में सरपंच नरेश, महेंद्र, डाॅ. नरेंद्र, डाॅ. पवन, सुमन, नवीन योगी, प्रवीण योगी, मैनपाल, भूदेव, सरपंच प्रेमपाल, सरपंच अजीत, संदीप सांगवान, सूबेदार मेजर जगबीर सिंह, जयपाल, जगबीर सिंह, महंत चंदनदास, सुनील बलहारा व नानूराम आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसमान में छाए बादल, बारिश का इंतजार रहा बरकरार

चरखी दादरी। क्षेत्र में शनिवार सुबह और शाम को बादलवाही रही। हालांकि दोपहर के समय कुछ धूप भी खिली। दिन का अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चली। क्षेत्र के लोग अब बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की वजह से तापमान गिर गया है, लेकिन जिले के लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। शनिवार सुबह से उमसभरी गर्मी के चलते लोग पसीने से तरबतर हो गए। आसमान में बाद भी छाए, लेकिन बारिश न आने के कारण लोगों को मायूसी हाथ लगी। किसान चांद सिंह, कर्ण सिंह व माड़ूराम का कहना है कि मानसून का समय आ गया है। बारिश होने पर ही वे खरीफ की फसलों की बिजाई शुरू कर देंगे। खरीफ की फसल बाजरा, ज्वार, मूंग, धान की बिजाई का यह सही समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed