{"_id":"691cce517332c48f93031d1d","slug":"6000-bags-of-dap-reached-the-district-after-15-days-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-147704-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 15 दिन बाद जिले में पहुंचे डीएपी के 6000 बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 15 दिन बाद जिले में पहुंचे डीएपी के 6000 बैग
Wed, 19 Nov 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
दादरी शहर स्थित जमीदारा सोसायटी कार्यालय में पहुंचा डीएपी खाद से भरा ट्रक।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। दादरी जिले में करीब 15 दिन बाद डीएपी खाद के 6,000 बैग की आवक हुई है। खाद का वितरण पैक्स समितियों और दादरी जमींदारा सोसायटी कार्यालय के माध्यम से किया जाएगा। वर्तमान में गेहूं व जौ की बिजाई का कार्य जारी है और किसानों को गेहूं के बीज का वितरण भी किया जा रहा है।
कृषि विभाग के अनुसार इस माह जिले में यूरिया की 10 हजार एमटी और डीएपी की 8 हजार एमटी खपत का अनुमान है। जिले में कुल 16 पैक्स समितियां खाद वितरण का कार्य संभालती हैं, जिनमें बाढड़ा, बौंद कलां, दाढ़ी बाना, अटेला और मोरवाला प्रमुख रूप से शामिल हैं।
रबी सीजन में मार्च 2026 तक जिले को 33,000 मीट्रिक टन यूरिया, 16,000 मीट्रिक टन डीएपी तथा 10,000 मीट्रिक टन एनपीके व एसएसपी खाद की आवश्यकता रहेगी।