फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   60% of the business of the entire market is affected due to fault in power supply

Charkhi Dadri News: बिजली आपूर्ति में फॉल्ट आने से पूर्ण मार्केट का 60 फीसदी कारोबार प्रभावित

Tue, 15 Apr 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 15 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
60% of the business of the entire market is affected due to fault in power supply
बिजली गुल होने पर खाली बैठे पूर्ण मार्केट के दुकानदार।
चरखी दादरी। नगर स्थित पूर्ण मार्केट में बिजली फॉल्ट की वजह से मोबाइल कारोबार ठप रहा। दोपहर को बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से दुकानदार दुकानों के बाहर खाली बैठने को विवश हो गए और ग्राहकों को भी वापस लौटना पड़ा। बिजली फॉल्ट की वजह से मोबाइल मार्केट का कारोबार 60 प्रतिशत तक प्रभावित रहा।
विज्ञापन


दुकानदाराें की ओर से बिजली निगम को शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी कई घंटों तक सुनवाई नहीं हुई। इससे दुकानदारों में रोष बना रहा। दोपहर बाद मोबाइल मार्केट का कारोबार ठप हो गया। इस मार्केट में अधिकतर मोबाइल की दुकानें हैं। यह शहर की प्रसिद्ध मार्केट है। शहर व गांवों से लोग इसी मार्केट में मोबाइल खरीदने और मरम्मत करवाने आते हैं। बिजली में फॉल्ट आने की वजह से दुकानदार शाम तक खाली बैठे रहे। मार्केट में फोटो स्टेट की दुकानें भी हैं इनका काम भी ठप हो गया।
विज्ञापन




दुकानदार बोले- इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होने का बना रहा भय

- दोपहर बार बिजली फॉल्ट आने की वजह से दिनभर कामकाज ठप रहा। बिजली एक मिनट चालू तो एक मिनट बंद होती रही। इससे उपकरण जलने का अंदेशा बना रहा। कंप्यूटर आदि की विंडो खराब होने की चिंता बनी रही। निगम को शिकायत करने पर भी समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप फोगाट, प्रधान मोबाइल एवं मार्केट एसोसिएशन



- दिन में 11 बजे के बाद ही ग्राहकों का आगमन ज्यादा होता है। दोपहर को बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिन ग्राहकों को मोबाइल ठीक करने के लिए सोमवार का दिन तय कर रखा था उनको बैरंग लौटना पड़ा। मोबाइल मार्केट बिजली पर ही आधारित है। रिपेयर का काम ठप हो गया।

राजेश कुमार, दुकानदार



- बिजली निगम को शिकायत करने के बाद भी फॉल्ट को शाम तक ठीक नहीं किया गया। जिससे मार्केट का कारोबार बेहद प्रभावित रहा। दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है। बिजली फॉल्ट भी ऐसा था जिससे उपकरण जलने का खतरा बन रहा था।

मनोज सहरावत, दुकानदार



- फॉल्ट की वजह से बिजली आपूर्ति एक मिनट चालू और एक मिनट गायब रही। इससे उपकरण जलने का अंदेशा बना रहा। सभी उपकरण बंद कर दुकानदार के बाहर खाली बैठना पड़ा। निगम अधिकारियों को बाजारों में 24 घंटे बिजली सुनिश्चित करनी चाहिए। निगम शिकायत पर ही अमल नहीं कर रहा है।


संजय कुमार, दुकानदार




हमें फॉल्ट की जानकारी ही नहीं थी। शिकायत मिलने पर चार घंटे के दौरान फॉल्ट ठीक करने का प्रावधान है। शिकायत मिलने पर संबंधित एरिया के लाइनमैन को सूचित कर दिया जाता है।



गौरव कुमार, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed